Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

हरदोई, 23 अगस्त 2021

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले बसपा (BSP) प्रदेशभर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है. इसी क्रम में हरदोई (Hardoi) जिले में भी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान कहा कि 2007 की तरह एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बसपा बनाएगी. बसपा महासचिव ने हरदोई के गांधी मैदान में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी पर भी ब्राह्मणों और दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाया. उन्होंने 2007 की तरह प्रदेश में इस बार बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा भी किया.

उन्होंने बसपा की सरकार बनने की बात करते हुए कहा कहीं कोई चुनौती नहीं दे रहा है. चुनौती किसी की तरह नहीं हो रही है 2007 की तरह बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और जितना 2007 से मिला इससे कहीं अधिक बनाने जा रही है. इस दौरान सतीश मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर केवल पैसे खर्च हो रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी काम नहीं दिख रहा है. 5 अगस्त 2020 को 200 करोड़ रुपए खर्च कर भूमि पूजन का कार्यक्रम कराया गया, जबकि उस दिन भूमि पूजन नहीं हुआ, बल्कि 5 ईंटों का पूजन हुआ. उन्होंने बताया कि बीजेपी को बताना चाहिए कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूला हुआ पैसा कहां गया.

उन्होंने कहा कि हम लोगों की तरह नहीं हैं यह लोग खाली वोट मांगने के लिए धर्म का नाम लेते हैं. हम लोग धार्मिक स्थान होते हैं वहां पर वोट मांगने के लिए नहीं आस्था से जुड़ा हुआ होता है. खासकर ब्राह्मण समाज से उन आस्था वाले स्थानों को हम लोग सुधारने ठीक करने का काम करते हैं. सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन में समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार जब भी आती है, तो डकैती, फिरौती बलात्कार, लूटपाट, दंगे फसाद इन सब की झड़ी लग जाती है. समाजवादी पार्टी जैसे एक सिक्के के दो पहलू हैं, उस तरह से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी है.