गलत शैम्पू इस्तेमाल से हो सकता है बालों का झड़ना! मंजूर खान के इस नुस्खे से पाएँ घने और मजबूत बाल

द फ्रंट डेस्क, बालों की खूबसूरती और सेहत के लिए हम कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स आजमाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कहीं आपके बालों के झड़ने और कमजोर होने की वजह गलत तरीके से शैम्पू का इस्तेमाल करना तो नहीं है?

मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट मंजूर खान के अनुसार, शैम्पू बदलने की बजाय सही तरीके से उसका इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी है। इसके लिए उन्होंने एक खास नुस्खा बताया है, जिसमें शैम्पू में तीन चीजें मिलाकर इसे 7 दिनों तक रखने के बाद इस्तेमाल करना होता है।

शैम्पू में मिलाने वाली ये 3 चीजें रोकेंगी बालों का झड़ना
मंजूर खान के इस नुस्खे में तीन नेचुरल इंग्रीडिएंट्स शामिल हैं, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और उनकी ग्रोथ बढ़ाते हैं।

1. रोजमेरी प्लांट लीफ
रोजमेरी का असर मिनोक्सीडिल (जो हेयर ग्रोथ के लिए इस्तेमाल किया जाता है) के समान होता है। यह स्कैल्प को हेल्दी बनाता है और बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

2. दालचीनी की स्टिक
दालचीनी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है। यह बालों को पतला होने से रोकने और नए बालों की ग्रोथ में सहायक होती है।

3. आधा लाल प्याज
प्याज में सल्फर की अधिक मात्रा होती है, जो केराटिन और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने से रोकता है।

कैसे बनाएं यह खास शैम्पू?
अपने रेगुलर शैम्पू की एक बोतल लें।
इसमें आधा लाल प्याज काटकर डालें।
एक दालचीनी की स्टिक और रोजमेरी प्लांट की कुछ पत्तियाँ मिलाएं।
इसे अच्छे से मिक्स करें और 7 दिनों तक बंद बोतल में रखें।
एक हफ्ते बाद इस शैम्पू से बाल धोएं।

कैसे करेगा यह नुस्खा काम?
इस नुस्खे में शामिल तीनों इंग्रीडिएंट्स स्कैल्प को पोषण देने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और बालों को मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और उनकी ग्रोथ तेज होती है।

अगर आप लंबे, घने और हेल्दी बाल चाहते हैं, तो इस नेचुरल शैम्पू रेमेडी को जरूर आजमाएँ!

Share post:

Popular

More like this
Related