अमेरिका में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस, रक्षा मंत्री लायड आस्टिन भी हुए COVID-19 पाजिटिव

अमेरिका में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस, रक्षा मंत्री लायड आस्टिन भी हुए COVID-19 पाजिटिव

वाशिंगटन, अमेरिका में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इस बीच रक्षा मंत्री लायड जे आस्टिन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, आज सुबह मेरी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कुछ लक्षण महसूस होने पर मैंने घर पर ही टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मेरे लक्षण हल्के हैं और मैं अपने फिजिशियन के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related