यूपी चुनाव: मिर्जापुर में मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- गलत नीतियों के कारण सत्ता से हुई बाहर

यूपी चुनाव: मिर्जापुर में मायावती ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- गलत नीतियों के कारण सत्ता से हुई बाहर

मिर्जापुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। राज्य में छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होना है। लेकिन उससे पहले सभी पार्टियां चुनाव प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक देना चाहती। यूपी की सत्ता पाने के लिए सभी राजनीतिक दल जोरो-शोरो से प्रयास करने में लगे हुए है। इसी कड़ी में बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। इस पार्टी के सत्ता में होने से गरीब याद नहीं आते हैं।

बसपा अध्यक्ष मायावती कहती है कि कांग्रेस वोट के लिए नाटक करती है। देश की आजादी के बाद ज्यादा समय तक सत्ता में कांग्रेस रही। लेकिन इससे जनता हमेशा दुखी रही है। यह एक दलित और पिछड़े विरोधी पार्टी है। साथ ही इस पार्टी ने बाबा साहब का अपमान किया। तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए बोली कि यह एक कार्यशैली जातिवादी और पूंजीवादी है। जिसमें दलित और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े। बसपा ही एक ऐसी पार्टी जो पूर्ण बहुमत बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और भाजपा सरकार में दलितों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिलाता।

10 जिलों की 57 सीटों पर होगा मतदान
बता दें कि विधानसभा चुनाव में छठे चरण के लिए मंगलवार की शाम प्रचार थम जाएगा। छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 3 मार्च को मतदान होना है। छठे चरण में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया में मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कटेहरी, टांडा, आलापुर (सु), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सु), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सु), बांसी, इटवा, डुमरियागंज में मतदान होगा।

इसके अलावा हरैया, कप्तानगंज, रूधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सु), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सु), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सु), पनियरा, कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सु), चौरी-चौरा, बांसगांव (सु), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सु), रूद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सु), बरहज, बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया में मतदान होगा।

9 विधानसभा सीटों पर आज शाम थमेगा प्रचार
छठवें चरण में जिले की नौ विधानसभा सीटों पर तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद कोई जनसभा, रैली या रोड शो नहीं कर सकेगा। गाड़ियों पर लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं कर सकेंगे। स्टार प्रचारकों को प्रतिबंध शुरू होने से पहले जिला छोड़ना पड़ेगा। हालांकि प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे। उधर, सभी दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। ताबड़तोड़ जनसभाएं, रोड शो और मोटरसाइकिल रैली हो रही है। भोर से शुरू हो रहा प्रचार देर रात तक जारी रहा। मंगलवार को सुबह से ही भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा समेत कई अन्य दलों व निर्दल प्रत्याशियों की जनसभाएं होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related