UP Election: स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना की जगह फाजिलनगर से लड़ेंगे, मौर्य के खिलाफ SP ने पल्‍लवी पटेल को उतारा, अभिषेक मिश्र की भी सीट बदली

लखनऊ, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। ऐसे में भाजपा से समाजवादी पार्टी में गये स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि 2017 में मौर्य पडरौना सीट चुनाव लड़े थे। गौरतलब है कि पिछले महीने ही मौर्य ने भाजपा से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया था। माना जा रहा है कि पडरौना से भाजपा आरपीएन सिंह को उतार सकती है।

बता दें कि फाजिलनगर विधानसभा सीट पर मौर्य जाति का अच्छा समीकरण है। दरअसल कुशीनगर जिले 25 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिसमें दो से तीन लाख के करीब कुशवाहा वोटर हैं। इन वोटरों की अधिक संख्या फाजिलनगर, खड्डा विधानसभा और पड़रौना में है। ये मतदाता मौर्या को अपना नेता मानते हैं।

सरोजिनी नगर सीट पर मुकाबला: बुधवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजिनी नगर से टिकट दिया गया है। इस सीट से भाजपा की तरफ से ईडी के जॉइंट डायरेक्टर रहे राजेश्वर सिंह मैदान हैं। गौरतलब है कि राजेश्वर सिंह हाल ही में वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

बता दें कि सरोजिनी नगर से सीट से अभी योगी कैबिनेट में मंत्री स्वाति सिंह विधायक हैं। लेकिन इस चुनाव में स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह, दोनों इसी सीट से टिकट मांग रहे थे। ऐसे में भाजपा ने दोनों को टिकट ना देकर राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा सपा ने पल्लवी पटेल को सिराथू सीट से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि इस सीट से योगी सरकार में डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट से मैदान में हैं। ऐसे में पल्लवी पटेल मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि पल्लवी पटेल अपना दल (के) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं।

खुशी दुबे की बहन को टिकट: बता दें कि कांग्रेस ने इस चुनाव में कानपुर के बिकरू कांड में मुठभेड़ में मारे गये अमर दुबे की साली नेहा तिवारी को कल्याणपुर से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि नेहा तिवारी खुशी दुबे की बहन हैं। पहले कांग्रेस ने इस सीट पर नेहा तिवारी की मां गायत्री दुबे को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम न होने के चलते नेहा तिवारी को टिकट दिया। नेहा तिवारी ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि मैं अपनी बहन खुशी दुबे को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए ऐसा कर रही हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related