UP Election 2022: मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लाल टोपी मतलब दंगाई-हिस्ट्रीशीटर

UP Election 2022: मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लाल टोपी मतलब दंगाई-हिस्ट्रीशीटर

मेरठ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर तीखे शब्द बाण छोड़े। मेरठ के सिवालखास और किठौर विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में योगी ने कहा कि, च्लाल टोपी मतलब दंगाई-हिस्ट्रीशीटर। सपाध्यक्ष अखिलेश और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत का नाम लिए बिना योगी ने पूछा, च्जब मुजफ्फरनगर में दंगे और मेरठ में उपद्रव हो रहे थे, तब ये जोड़ी कहां थी। एक लखनऊ में बैठकर दंगे करवा रहा था तो दूसरा दिल्ली में बैठकर तमाशा देख रहा था।च् केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए योगी ने सपा पर डा. आंबेडकर के अपमान करने का आरोप लगाया। कहा, ‘सपा ने डा. आंबेडकर व कांशीराम के नाम पर जितने संस्थान थे, उनका नाम बदल दिया जबकि मोदी सरकार ने डा. आंबेडकर को सम्मान देने के लिए पंचतीर्थ का संपूर्ण विकास कराया।

मुख्यमंत्री ने सपा-रालोद गठबंधन पर निशाना साधाा, ‘भाजपा की सूची जारी होते ही उन्होंने प्रत्याशियों को बदलकर एक जाति को फिर अपमानित कर दिया। अभी मुजफ्फरनगर दंगों के घाव भरे नहीं कि प्रत्याशी बदलकर उन्होंने साबित कर दिया कि जब मौका मिलेगा, वो दंगाई और अपराधियों को शरण जरूर देंगे।’ योगी ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए पूछा, ‘आखिर गौरव-सचिन की क्या गलती थी, क्या बहन बेटियों की सुरक्षा करना अपराध है? अखिलेश सरकार में निर्दोषों पर मुकदमे दर्ज हुए, अपराधी खुलेआम घूमते थे। आज अपराधी गले मे तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगते हैं। क्या अपराधियों का फिर सत्ता में आना ठीक होगा।’

योगी फिर गरजे, ‘अब माफिया की छाती पर बुल्डोजर चल रहा है। कांवड़ यात्रा रोकने वालों को कायदे से जवाब दिया जाएगा। भाजपाराज में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में जाति, चेहरा या हिंदू-मुसलमान नहीं देखा गया। विकास सभी का होगा, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं किया जाएगा।’ अखिलेश का नाम लिए बिना तंज कसा, ‘पहले नियुक्तियों के समय एक जोड़ीदार चाचा के साथ वसूली के लिए निकल पड़ता था, सैफई घराना हावी था।’ सीएम ने इत्र व्यापारी के घर से मिले रुपयों को लेकर भी अखिलेश को घेरा, ‘पहले विकास के लिए जारी धन और गरीबों का पैसा लूटकर दीवारों में भरा जाता था। लक्ष्मी का श्राप लगा तो बुल्डोजर चलाने का आदेश मिला। दीवारों से नोटों का पहाड़ निकला।’

देखिए, इसे कहते हैं विकास

मुख्यमंत्री ने आस्था और विकास का भी तार जोड़ा। कहा, ‘आज मौनी अमावस्या है। आपके लिए मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे बन रहा है। सुबह मेरठ से निकलकर दोपहर में संगम स्नान करें और रात आठ बजे तक मेरठ लौट आएं। इसे विकास कहते हैं।’ योगी ने कहा कि 30 हजार करोड़ की लागत से रैपिड रेल बन रही है। उप्र में रिकार्ड गन्ना भुगतान हुआ है, 2.54 करोड़ किसानों को सम्मान निधि मिली है। 2017 में भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, साथ ही बूचडख़ानों को बंद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related