UP Chunav2022: मायावती ने औरैया में भरी हुंकार,कहा-‘डबल इंजन की सरकार को अलग करके ही होगा विकास’

औरैया: यूपी विधानसभा चुनाव में औरैया पर सभी दलों ने नजरें लगा रखी हैं। भाजपा और सपा के साथ बसपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती जनसभा करने भदौरा पहुंची। जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रिमो मायावती ने विपक्षियों पर निशाना साधा। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई तेजी से बढ़ी, गैस-पेट्रोल समेत अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं। डबल इंजन की सरकार को अलग करने के बाद ही प्रदेश का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में धरातल पर रोजगार के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ है, सिर्फ बातें ही की जाती रही हैं।मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ बीजेपी की सरकार में अधिकांश यहां पक्षपात वाला रवैया ही अपनाया गया है।विशेषकर मुस्लिम समाज इस सरकार में सबसे ज्यादा दुखी रहा है।

मायावती ने औरैया, बिधूना, दिबियापुर तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए समर्थन में जनसभा करते हुए बसपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील करते हुए कहा- ‘लोकतंत्र के हाथ फैसला है, एक बार फिर पुराना विश्वास जताएं’।

अखिलेश यादव भी रहे निशाने पर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाने साधते हुए मायावती ने कहा कि सपा सरकार में एससी एसटी का सरकारी ठेकों में आरक्षण खत्म कर दिया गया।जिसकी व्यवस्था पहली बार बीएसपी सरकार में की गई थी। एससी एसटी के छात्रों का विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना खत्म कर दी गई। सपा बीजेपी की सरकार में यूपी की जनता अधिकांश मामलों में दुखी रही है।

कानपुर मंडल की स्थानीय समस्याओं का होगा समाधान

मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर मंडल की सभी स्थानीय समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।बीएसपी की सरकार बनने पर भाजपा सपा की तरह कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर लचर नहीं होने दिया जाएगा।बी.एस.पी. की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को रोटी रोजी के साधन जरूर दिए जाएंगे।बीएसपी की सरकार में किसानों को किसी भी मामले में निराश नहीं होने दिया जाएगा।मेरी सरकार में उन्नाव की तरह, हमारे दलित वर्ग की बहन बेटियों को  दो दो महीने उनकी हत्या करके गड्ढों में नहीं गाड़ने  दिया जाएगा।
वर्तमान भाजपा सरकार ने जाति धर्म व राजनीतिक द्वेष की भावना के तहत जिन लोगों को खासकर धरना प्रदर्शन आदि के नाम पर जबरदस्ती गलत धाराओं में फसा के उन पर अनेकों के चलाए हुए हैं उन मामलों की भी सही से जांच कराकर उनके केस खत्म किए जाएंगे। बीएसपी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू किया जाएगा।
इन सभी विरोधी पार्टियों की रही सरकारों से निजात पाने के लिए जनता को अपनी एकमात्र हितैषी पार्टी बहुजन समाज पार्टी की ही सरकार बनाना बहुत जरूरी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related