UP Chunav 2022: नोएडा सेक्टर-8 की झुग्गियों में प्रियंका गांधी ने घर-घर जाकर कांग्रेस के लिए मांगा वोट

नोएडा, नोएडा में दस फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में जाकर वोट मांगे।नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गियों में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। घर-घर जनसंपर्क के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने रीता और मंजू के घर में जाकर उनसे संवाद भी किया।

प्रियंका गांधी ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार से पहले आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगे और युवाओं बताएंगे कि हम उन्हें नौकरी कैसे देंगे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ़ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं। इसलिए लोगों को विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related