यूपी बोर्ड परीक्षाएं 15 दिनों तक चलेंगी, UPMSP ने जारी किया वर्ष 2022 का हॉलीडे कैलेंडर, 33 छुटिट्यां घोषित

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की अगले साल आयोजित की जाने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 15 दिनों में पूरी कर ली जाएंगी। यूपीएमएसपी द्वारा जारी वर्ष 2022 की अवकाश तालिका के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 दिनों में पूरा किया जाना है, जबकि पूरे वर्ष के दौरान कुल 33 छुट्टियां निर्धारित की गयी हैं। साथ ही, प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में कुल 237 दिन पढ़ाई होगी, जबकि 113 दिन अवकाश और रविवार होंगे। इनके अतिरिक्त यूपी बोर्ड हॉलीडे कैलेंडर 2022 के मुताबिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 21 मई से 30 जून तक रहेंगी। हालांकि, यूपीएमएसपी द्वारा अवकाश तालिका में सर्दी की छुट्टियों को सम्मिलित नहीं किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में विंटर वेकेशन को भी शामिल किया गया है।

 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 2022 की छुट्टियां

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 की छुट्टियों की घोषणा पहले ही कर दी गयी थी, जिसके अनुसार अगले साल कुल 22 दिनों का हॉलीडे घोषित किया गया है। सबसे अधिक 7 छुट्टियां अक्टूबर 2022 माह के दौरान हैं, जबकि जनवरी, फरवरी, जुलाई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक ही सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं। वहीं, जून और सितंबर में कोई अवकाश नहीं है।

ये हैं यूपी सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश

  • जनवरी 2022 – 26 जनवरी गणतंत्र दिवस
  • फरवरी 2022 – 15 फरवरी हजरत अली जयंती
  • मार्च 2022 – 1 मार्च महा शिवरात्रि, 17 मार्च, होलिका दहन, 18 मार्च होली
  • अप्रैल 2022 – 10 अप्रैल राम नवमी, 14 अप्रैल महावीर जयंती / डॉ. अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल गुड फ्राइडे
  • मई 2022 – 3 मई ईद, 16 मई बुद्ध पूर्णिमा
  • जून 2022 – कोई अवकाश नहीं।
  • जुलाई 2022 – 10 जुलाई बकरीद
  • अगस्त 2022 – 9 अगस्त मुहर्रम, 12 अगस्त रक्षा बंधन, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त जन्माष्टमी
  • सितंबर 2022 – कोई अवकाश नहीं।
  • अक्टूबर 2022 – 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 4 अक्टूबर महानवमी, 5 अक्टूबर विजयदशमी, 9 अक्टूबर ईद-ए-मिलाद, 24 अक्टूबर दीवाली, 26 अक्टूबर गोवर्धन पूजा, 27 अक्टूबर भाई दूज
  • नवंबर 2022- 8 नवंबर गुरू नानक जयंती
  • दिसंबर 2022 – 25 दिसंबर क्रिसमस डे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related