कोई माई का लाल पांच साल में UP में दंगा नहीं कर पाया: राजनाथ सिंह

कोई माई का लाल पांच साल में UP में दंगा नहीं कर पाया: राजनाथ सिंह

लखीमपुर,  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार के गुजरे पांच साल में कोई भी माई का लाल दंगा नहीं कर पाया। इससे पहले कि सपा सरकार में क्या होता था?  क्या हालात थे? यह किसी से छुपा नहीं है । राजनाथ सिंह लखीमपुर में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को मोबाइल के जरिए संबोधित कर रहे थे। खराब मौसम के कारण बुधवार को उनका हेलीकाप्‍टर लखीमपुर में लैंड नहीं कर पाया इसके कारण उन्हें मोबाइल से ही सभा को संबोधित करना पड़ा। अपने 14 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा तो भाजपा सरकार की नीतियों का बखान भी जमकर किया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की राजनीतिक पार्टियों में कथनी और करनी में बड़ा अंतर है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि 30-40 साल पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को पूरी सुरक्षा देना भाजपा ने पहले ही सुनिश्चित किया था। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के हालात में और आज के हालात में बहुत बड़ा फर्क है। बड़े से बड़ा अपराधी जेल के अंदर है। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब भी भारत कुछ बोलता है तो सारे देश को गंभीरता से सुनते हैं।  उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश में केंद्र की सरकार किसानों के हितों को लेकर कृषि के विकास को लेकर पहले से ही प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है ज‍िन्‍होंने किसानों से माफी मांगते हुए इस कानून को वापस ल‍िया। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी याद किया कहा एक बार राजीव गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि दिल्ली से 100 पैसे चलते हैं तो राज्यों में पहुंचते-पहुंचते वह पैसे 15 ही रह जाते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ऐसा नहीं है छह हजार रुपया दिल्ली से चलता है तो वह सभी के खातों में पूरा का पूरा पहुंचता है। हालांकि, अभी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दिया गया है ये तो नहीं किन्तु काफी हद तक भ्रष्टाचार रोकने में भी केंद्र सरकार सफल रही है।

एक दिन पहले जारी हुए बजट पर सरकार की नीतियों पर उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब रक्षा क्षेत्र में सेना को 5.15 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट दिया गया। अब भारत भी अच्छे से अच्छे हथियार खरीद कर दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम होगा। सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की और कभी इसकी राह पर नहीं चली। भाजपा हमेशा विकास की बात करती है और विकास की राह पर चलती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और विरासत की रक्षा करने को भी पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्हें कहा कि 2014 के बाद सोमनाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर,  राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप को आज पूरी दुनिया देख रही है। इसलिए देश की विरासत की रक्षा करना भी भारतीय जनता पार्टी का कर्तव्य है। रक्षा मंत्री के संबोधन के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सत्य कुमार ने भी प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related