केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे कुमाऊं की विजय संकल्प यात्रा का समापन

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे कुमाऊं की विजय संकल्प यात्रा का समापन

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को शहीदों की स्थलीय एवं लघु भारत खटीमा में यात्रा का समापन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार है।

भाजपा की कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा बागेश्वर से शुरू हुई थी। जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में होते हुए मंगलवार को खटीमा पहुंचेगी। जिसका राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्घाजंलि देने के बाद समापन होगा। सोमवार को सीएम धामी अचानक शाम 4:40 बजे कार्यक्रम स्थल थारु राइंका का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंच को और बेहतर बनाने की बात कही। धामी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के केंद्रीय परिवहन मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है, यह जगजाहिर है।

सीएम ने सुंदरीकण की वाल पेंटिंग को देखा

मुख्यमंत्री धामी ने तहसील एवं न्यायालय परिसर की दीवारों पर विकास प्राधिकरण की ओर से की जा रही वाल पेंटिंग का भी निरीक्षण किया। पेंटिंग के तहत दीवारों पर विभिन्न संस्कृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं के चैंबरों को भी देखा। \

 

नानकमत्ता कांड के खुलासे पर पुलिस को ढ़ाई लाख ईनाम   की घोषणा 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में हुए चौहरे हत्याकांड के खुलासे पर डीआइजी नीलेश आनंद भरणे एवं एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर व जिलाधिकारी की पीठ थपथपाते हुए उन्हें शाबाशी दी। साथ ही खुलासे में लगी टीम को ढ़ाई लाख रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की।

गोल गप्पों का लिया स्वाद

सीएम ने जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ पीलीभीत रोड स्थित आगरा चाट एवं बरेली चाट भंडार के ठेलों पर पहुंचकर गोलगप्पों का स्वाद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related