Russia-Ukraine crisis: कीव के बाहर रूसी सैनिकों से लड़ रहा यूक्रेन, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- घरों में ही रहें लोग

Russia-Ukraine crisis: कीव के बाहर रूसी सैनिकों से लड़ रहा यूक्रेन, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- घरों में ही रहें लोग

Ukraine Russia Crisis Updates: यूक्रेन के खिलाफ रूस के मिलिट्री ऑपरेशन का आज (25 फरवरी, 2022) दूसरा दिन है। जहां राष्ट्रपति पुतिन की अगुवाई वाला देश अपने हवाई हमले जारी रखने के साथ यूक्रेन की ओर से तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, संकटग्रस्त यूक्रेन किसी भी हालत में फिलहाल झुकने को राजी नहीं है। यूक्रेनी नेता से लेकर कमांडर तक साफ कर चुके हैं कि वे झुकेंगे नहीं। वे लड़ेंगे। हालांकि, यूक्रेन ने इस संकट की घड़ी में नाटो, अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों की ओर से अपनाए जा रहे शांत रुख को लेकर खुद को अकेला भी बताया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीव के उत्तरी इलाके में भारी गोलाबारी की गई है। सेंट्रल कीव से लगभग 10 किमी दूर ओबोलोन में रूसी सेना प्रवेश कर गई है। इस बीच, तनावग्रस्त इलाकों में वहां फंसे कुछ भारतीय छात्रों ने बताया कि सुबह जब साइरन बजा था, तब रेड अलर्ट आने पर उन लोगों को बंकर पर जाने के लिए कहा गया था।

इस बीच, खबर है कि यूक्रेन के खेरसॉन में रूस द्वारा कब्जा किए जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवानों ने वहां पर अपने देश का झंडा भी फहरा दिया है। इससे पहले, बताया गया कि वहां की राजधानी कीव में 40 मिनट के भीतर 35 से अधिक मिसाइल अटैक हुए। इससे लोगों के बीच दहशत का माहौल पनप गया है। साथ ही पश्चिमी यूक्रेन के शहर लीव के मेयर ने अपील की है कि लोग बाहर न निकले। वे अपने घरों में ही रहें।

वहीं, सुबह साढ़े चार बजे (यूक्रेनियन समय के मुताबिक) राजधानी कीव में एक रिहायशी इमारत पर हवाई अटैक कर दिया गया। इस बीच, समाचार चैनल एबीपी न्यूज ने कीव में मेयर के हवाले से बताया कि कीव में दो इमारतों में आग लगी है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले, रात भर वहां धमाकों की आवाज आती रही। यूक्रेन में मार्शल लॉ लगाया गया है, जिसके तहत कुछ निर्धारित समय में ही लोग बाहर निकल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related