Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा-रूस ने खोए 4300 सैनिक, राजधानी कीव में आम लोगों ने उठाए हथियार; पुतिन के सैनिक के साथ भीषण लड़ाई जारी

Russia Ukraine Crisis LIVE Updates: यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने अबतक की लड़ाई में 4300 लोगों को खो दिया है। साथ ही दर्जनों टैंक, हेलीकॉप्टर भी रूस के नष्ट हो गए हैं। हालांकि इन आंकड़ों को लेकर अभी रूस की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं यूक्रेन को बमबारी और अपने हमलों से लगातार चार दिनों तक दहलाने के बाद रूस अब वार्ता के लिए तैयार हो गया है। रूसी मीडिया के हवाले से कुछ खबरों में बताया गया कि पुतिन बेलारूस में यूक्रेन से बातचीत को रेडी हैं। उन्होंने इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल भी भेजा है। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वह बातचीत को राजी हैं, पर बेलारूस में नहीं। इससे पहले, रविवार को यूक्रेन के अफसर के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि रूसी सेना वहां के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में दाखिल हुई, जबकि सड़कों पर घमासान जारी है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने यूक्रेन में चल रही लड़ाई में कम से कम 240 आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है जिनमें से कम से कम 64 लोगों की मौत बृहस्पतिवार को हुई। हालांकि, उसका मानना है कि ‘‘वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है’’ क्योंकि मारे गए लोगों की कई खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। यूएन के मानवीय मामलों के समन्वय के लिए बने कार्यालय (ओसीएचए) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय से शनिवार देर रात आंकड़ा जारी किया। यह कार्यालय किसी संघर्ष में मारे गए लोगों की पुष्टि के लिए सख्त सत्यापन प्रक्रियाओं का पालन करता है।

ओसीएचए ने यह भी कहा कि असैन्य ढांचों को नुकसान पहुंचने से हजारों लोग बिजली या पानी की सुविधाओं से वंचित हो गए हैं और इससे यूक्रेन में खासतौर से उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में मानवीय संकट की स्थिति पैदा हो गयी है। इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूस की सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस पाइपलाइन बम धमाके से उड़ा दी। ‘स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन’ ने आगाह किया कि इस विस्फोट से ‘‘पर्यावरणीय आपदा’’ आ सकती है और उन्होंने निवासियों को सलाह दी कि वे अपनी खिड़कियों को गीले कपड़ों से ढक दें और काफी तरल पदार्थ पीएं।

उसने बताया कि यह विस्फोट मशरूम के बादल की तरह लग रहा था। यूक्रेन की शीर्ष अभियोजक इरिना वेनेदिकतोवा ने कहा कि रूसी सेना खारकीव पर कब्जा नहीं कर पाई है और वहां भीषण लड़ाई चल रही है। करीब 15 लाख लोगों की आबादी वाला यह शहर रूसी सीमा से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। हालांकि, इस बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने एक रूसी टुकड़ी को तबाह कर दिया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग का आज (27 फरवरी, 2022) चौथा दिन है। यूक्रेन की राजधानी में दोनों मुल्कों के बीच संघर्ष फिलहाल तेज ही है। कीव के करीब तक रूसी सैनिकों की आमद और बाहरी इलाके में झड़पों के बीच वहां के निवासियों ने शनिवार को बेसमेंट्स, सबवे और बंकर में एक और रात बिताने की तैयारी कर ली।

वहीं, दूसरी ओर यूक्रेन के नेता ने दावा किया कि देश की सेनाओं ने रूसी हमलों का मुकाबला किया है और संघर्ष जारी रखने की शपथ ली है और दुनिया के देशों से और अधिक मदद देने की अपील की। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। साथ ही जोर दिया कि वह राजधानी में ही रुकेंगे। एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने रूस पर अवसंरचनाओं और नागरिकों को निशाने बनाने का आरोप लगाया और कहा, ‘‘यहां जंग जारी है और हम जीतेंगे।’’

हालांकि, कीव के मध्य क्षेत्र में शनिवार को शांति रही। हालांकि छिटपुट गोलियों की आवाज सुनी गई। दो दिनों के घमासान के बाद हुई झड़पों में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और पुलों, विद्यालयों और अपार्टमेंट की इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​​​है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सरकार को उखाड़ फेंकने और इसे अपने शासन के अधीन करने को दृढ़ हैं।

इस्राइल ने यूक्रेन को भेजी सहायता

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार कीव और मॉस्को के साथ अपने संबंधों का परीक्षण करने वाले संघर्ष पर ‘संयम और जिम्मेदारी के साथ’ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इज़राइल यूक्रेन को 100 टन मानवीय सहायता भेज रहा है, जिसमें चिकित्सा उपकरण और टेंट शामिल हैं।

यूक्रेन के लिए और रक्षा सहायता को मंजूरी देगी चेक सरकार: पीएम

चेक के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने रविवार को कहा रूस की आक्रामकता का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए चेक सरकार और रक्षा सामग्री सहायता को मंजूरी देगी। फियाला ने कहा कि वह शिपमेंट पर कोई विवरण नहीं दे सकते। चेक सरकार ने शनिवार को मशीन गन, असॉल्ट राइफलें, अन्य हल्के हथियार और 188 मिलियन क्राउन (8.57 मिलियन डॉलर) के गोला-बारूद भेजे हैं।

बेलारूस से कीव पर दागी गई क्रूज मिसाइल को मार गिराया गया- यूक्रेन का दावा

एक ट्वीट में, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ ने बताया कि कुछ मिनट पहले, एएफयू की वायु सेना ने बेलारूस गणराज्य के क्षेत्र से यूक्रेन की राजधानी पर दागी गई एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया है।

200,000 से अधिक लोगों ने किया यूक्रेन से पलायन

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि सीमा पार करने पड़ोसी देश आने वाले यूक्रेनियन की संख्या अब 200,000 से अधिक है। शनिवार को एजेंसी का अनुमान था कि कम से कम 150,000 लोग यूक्रेन से पोलैंड और हंगरी और रोमानिया सहित अन्य देशों में भाग गए हैं। वहीं पोलैंड की सरकार ने शनिवार को कहा कि पिछले 48 घंटों में 100,000 से अधिक यूक्रेनियन पोलिश-यूक्रेनी सीमा पार कर चुके हैं

यूक्रेन के मंत्री का दावा है कि रूस ने आक्रमण में लगभग 4,300 लोगों को खो दिया

यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने रविवार को कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के दौरान रूसी सेना ने लगभग 4,300 सैनिकों को खो दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर यह भी कहा कि रूस के लगभग 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलीकॉप्टर भी नष्ट हो गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related