TMC में अंदरूनी जंग: ममता ने खुद को छोड़ सभी पदों को किया खत्‍म, भतीजे अभ‍िषेक बनर्जी को भी महासचिव के पद से हटाया

TMC में अंदरूनी जंग: ममता ने खुद को छोड़ सभी पदों को किया खत्‍म, भतीजे अभ‍िषेक बनर्जी को भी महासचिव के पद से हटाया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्‍तारूढ़ टीएमसी (TMC) में सब कुछ अच्‍छा नहीं चल रहा। वन मैन वन पोस्ट (One Man One Post) को लेकर जारी कलह के बीच ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को छोड़ सभी शीर्ष पदों को निरस्‍त कर दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने 20 सदस्‍यीय राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है जिसमें वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन और सौगत राय को शामिल नहीं किया गया है। कार्यसमिति में अभिषेक बनर्जी, यशवंत सिन्हा, अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, सुब्रत बख्शी, सुदीप बंदोपाध्याय, अनुब्रत मंडल, अरुप विश्वास और फिरहाद हकीम जैसे बड़े नेताओं को रखा गया है।

शनिवार बैठक के बाद टीएमसी के महासचिव व मंत्री पार्थ चटर्जी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शीर्ष स्तर समेत विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने नई कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की। नई कार्य समित‍ि के गठन के बाद ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नहीं हैं। हालांकि नई कार्यसमिति में उनका नाम है।

One Man One Post को लेकर है विवाद
टीएमसी ने पिछले साल जून में One Man One Post पहल को शुरू किया था तब प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC ने भी इसे अपनी स्वीकृति दी थी और कई युवा कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन किया था। सीएम ममता बनर्जी ने भी इसकी पैरवी की थी। लेकिनअब पार्टी के अंदर ही One Man One Post के दावों को लेकर सवाल खड़े हो गए। One Man One Post पहल की वजह से टीएमसी के अंदर ही एक अंदूरनी जंग शुरू हो गई। अभिषेक बनर्जी के इस आइडिया को युवा नेताओं का तो पूरा समर्थन मिल रहा है, उन सभी की तरफ से ट्वीट कर भी सहमति जताई जा रही है। लेकिन कई पुराने नेता इससे नाराज हो गए हैं।

ममता, प्रशांत के बीच तल्‍खी
पिछले कुछ समय से ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बीच मतभेद बढ़ने को लेकर अटकलों का दौर जारी है। बंगाली दैनिक आनंद बाजार पत्रिका ने दोनों के बीच SMS का आदान-प्रदान होने की भी जानकारी दी है। अखबार के अनुसार, प्रशांत किशोर ने ममता को टेक्‍स्‍ट मैसेज में लिखा कि वे बंगाल, मेघालय और ओडिशा में टीएमसी के लिए काम नहीं करना चाहते, जिसका जवाब सीएम ममता ने ‘धन्‍यवाद’ कहते हुए दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related