नई दिल्ली, सिर के बालों को खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है, लेकिन क्या बिना बालों के कोई लड़की दुल्हन बन सकती है? डिजिटल क्रिएटर नीहार सचदेवा ने इस सवाल का जवाब अपने आत्मविश्वास और खूबसूरती से दिया। एलोपेसिया एरीटा से पीड़ित नीहार ने 19 जनवरी 2025 को अरुण वी गणपति से शादी की और बिना विग के अपनी ब्राइडल लुक को फ्लॉन्ट किया।
बिना विग दुल्हन बनीं नीहार, देख दूल्हे की फूल गई सांसें
नीहार सचदेवा जब लाल जोड़े में सजीं, तो हर किसी की निगाहें उन पर टिक गईं। आमतौर पर लोग दुल्हन के लंबे, घने बालों की तारीफ करते हैं, लेकिन नीहार ने अपने गंजे सिर को मांग टीका और खूबसूरत ज्वेलरी से सजाकर खुद को आत्मविश्वास के साथ पेश किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें नीहार बिना विग के भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
TheBaldBrownBride अभियान से प्रेरणा
शादी से पहले भी नीहार TheBaldBrownBride अभियान के तहत गंजेपन को सामान्य बनाने की पहल कर चुकी हैं। उन्होंने एक बार पहले भी बिना बालों के ब्राइडल शूट करवाया था, जिसमें उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने सभी का दिल जीत लिया था।
खूबसूरती आत्मविश्वास से होती है, बालों से नहीं!
नीहार की शादी उन सभी के लिए एक प्रेरणा है, जो बाहरी सुंदरता के तय मापदंडों से परे आत्मविश्वास से अपनी पहचान बनाते हैं। उनकी शादी ने यह साबित कर दिया कि खूबसूरती सिर्फ बालों से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से भी होती है।




