Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

वाराणसी, 29 नवंबर 2021

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लोकार्पण के बाद एक महीने तक ‘दिव्य काशी भव्य काशी’ के तहत कई आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजनों को हरी झंडी दे दी गई है। इसके साथ ही फैसला किया गया है कि लोकार्पण से पहले एक दिसंबर से ही आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो जाएगी।

एक दिसंबर से विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रमुख मंदिरों व शिवालयों में भजन कीर्तन के साथ ही स्कूलों में रंगोली, पेंटिंग, डिबेट व क्विज प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कैंप कार्यालय सभागार में कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के अवसर पर आगामी 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत “भव्य काशी दिव्य काशी” के तहत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

इससे पहले 1 से 10 दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक विभाग यह आयोजन करेगा। इस दौरान रोजाना शाम पांच से सात बजे तक भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा शिक्षा विभाग को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। शिक्षा विभाग प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय स्तर, न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर पर कराएगा। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

सांस्कृतिक विभाग के आयोजन

1 दिसंबरः चिंता हरण गणेश सोनारपुरा और बड़ा गणेश लोहटिया
2 दिसंबरः विष्णु मंदिर ललिता घाट व बृहस्पति मंदिर दशाश्वमेध
3 दिसंबरः शीतला मंदिर शीतला घाट व शैलपुत्री देवी सरैया
4 दिसंबरः राम मंदिर खोजवां व राम मंदिर चौक
5 दिसंबरः बटुक भैरव कमच्छा व काल भैरव मंदिर
6 दिसंबरः मृत्युंजय महादेव मंदिर दारानगर व केदारनाथ मंदिर केदार घाट
7 दिसंबरः बनकटी हनुमान मंदिर आनंद पार्क व कौड़िया माई मंदिर कबीर नगर
8 दिसंबरः गोपाल मंदिर चौखंभा व संकठा मंदिर चौक
9 दिसंबरः कर्दमेश्वर महादेव मंदिर कंदवा व गैबीश्वर मंदिर छोटी गैबी
10 दिसंबरः अन्नपूर्णा मंदिर विश्वनाथ धाम व आदिकेश्वर मंदिर राजघाट
11 दिसंबरः दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर और संकटमोचन मंदिर

शिक्षा विभाग के आयोजन

1 दिसंबरः अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता
2 दिसंबरः राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में मतदाता जागरूकता पर स्लोगन प्रतियोगिता
3 दिसंबरः अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता
4 दिसंबरः राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में सोशल नेटवर्किंग साइट वरदान या अभिशाप विषय पर डिबेट व काशी का इतिहास विषय पर क्विज प्रतियोगिता
6 दिसंबरः आर्य महिला इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

यह भी आयोजन होंगे

1 दिसंबरः वाद विवाद प्रतियोगिता
2 दिसंबरः निबंध प्रतियोगिता
3 दिसंबरः रंगोली प्रतियोगिता
4 दिसंबरः चित्रकला प्रतियोगिता
6 दिसंबरः शिव-पार्वती पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
7 दिसंबरः श्लोक वाचन कविता
8 दिसंबरः नुक्कड़ नाटक
9 दिसंबरः स्कूल स्तर पर शिव झांकी
10 दिसंबरः अंताक्षरी, दोहा, चौपाई श्लोक आदि प्रतियोगिताएं