सीजीएल,जीडी कांस्टेबल,जेई,एसआई सहित अन्य परीक्षाओं की तिथि घोषित, एसएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर

नई दिल्ली एजुकेशन डेस्क। एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, एमटीएस, स्टेनो, जीडी कांस्टेबल, जेई, दिल्ली पुलिस में एसआई सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा हो चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग, (Staff Selection Commission) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बीते दिन यानी कि 17 दिसंबर, 2021 को 2021-22 को टेंटेटिवए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2021-22 (SSC Exam Calendar 2021-22) जारी कर किया है।

यह टाइमटेबल एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, एमटीएस, स्टेनोग्राफर सी एंड डी, जीडी कांस्टेबल और ऐसी अन्य परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन और परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। अब ऐसे में, वे उम्मीदवार जो इन परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर पूरा शेड्यूल या टेंटेटिवपरीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।

इसके मुताबिक,कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2021, टियर। (Combined Graduate Level Examination, 2021 (Tier I, CBE) परीक्षा के लिए 23 दिसंबर को विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 23 जनवरी, 2022 तक परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। वहीं, मल्टीटास्किंग नॉन-टेक्निकल एग्जाम टियर-1 (Multi-Tasking (Non-Technical) Staff Examination, 2021 (Tier I, CBE)

,एमटीएस एग्जाम के लिए 22 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं आवेदकों को 30 अप्रैल, 2022 तक अप्लाई करने का मौका दिया जाएगा, जबकि इस पद के लिए परीक्षा का आयोजन 22 जून किया जाएगा। वहीं जूनियर इंजीनियर एग्जाम, 2021 (पेपर I, CBE) Junior Engineer Examination, 2021 (Paper I, CBE) परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 28 नवंबर, 2022 को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा इस पद के लिए 23 मार्च को परीक्षा संचालित की जाएगी। इसके अलावा, अन्य पदों पर होने वाली परीक्षा के संबंध में उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि, यह ध्यान तिथियां केवल अस्थायी हैं और इन्हें कभी भी बदला जा सकता है। वहीं परीक्षा की तिथि के किसी भी बदलाव के मामले में, एसएससी एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा जिसमें सभी को सूचित किया जाएगा। वहीं SSC परीक्षाओं और परिणामों के अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related