महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सोनिया गांधी- यह राजीव जी का बिल, मैं इसके पक्ष में

महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सोनिया गांधी- यह राजीव जी का बिल, मैं इसके पक्ष में

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा हो रही है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा,”मेरे जीवन साथी महिला आरक्षण बिल लेकर आए थे। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इस बिल के पास होने से उनका सपना पूरा होगा।”

मैं इस बिल के पक्ष में

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा,”लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा शुरू, सोनिया गांधी बोलीं-मैं इस बिल के पक्ष में खड़ी हूं।”

यह राजीव गांधी का बिल

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,यह राजीव जी (गांधी) का बिल है। सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव गांधी ने इस बिल का सपना देखा था।

उन्होंने आगे कहा,” मुझे चिंता भी है। मैं एक सवाल पूछना चाहतीं हू, इस कानून के लिए महिलाओं को और कितना साल इंतजार करना होगा। यह बिल फौरन अमल में लाया जाए लेकिन इसके साथ ही सरकार को कास्ट सेंसस (जातिगत जनगणना) कराते हुए SC,ST, OBC की आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए।

बिल पर निर्मला सीतारमण रखेंगी सरकार का पक्ष

संसद भवन में आज महिला आरक्षण बिल पर सोनिया गांधी आज महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस की ओर से मुख्य वक्ता होंगी। वहीं, सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भारती पवार और अपराजिता सारंगी अपना पक्ष रखेंगी।

Share post:

Popular

More like this
Related