Shrikant Tyagi Arrested: श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने दबोचा, चार दिनों से फरार था गालीबाज त्यागी

श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, नोएडा पुलिस ने त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। त्यागी के साथ तीन और लोगों को भी अरेस्ट किया गया है। नोएडा पुलिस इस संबंध में शाम 5 बजे प्रेस कॉफ्रेंस कर जानकारी साझा करेगी।

त्यागी चार दिनों से था फरार, 25 हजार का ईनामी

नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ मारपीट करने और गाली-गलौज करने के मामले में केस दर्ज होने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार था। नोएडा पुलिस ने उस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।

नोएडा पुलिस ने किया ट्वीट

नोएडा पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता करने वाला 25 हजार रूपये का इनामी अभियुक्त श्रीकांत त्यागी व उसके 3 साथी नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।

पत्नी से बात करना त्यागी को पड़ा भारी

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने त्यागी के उन फोन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया था, जिनसे वो अपने नजदीकी लोगों के संपर्क में था। ऐसे ही एक नंबर से उसने अपनी पत्नी से संपर्क साधा तो पुलिस को उसकी लोकेशन का पता लग गया। उसके बाद STF की टीम ने धावा बोलकर उसे धर दबोचा। त्यागी के साथ तीन और लोग भी पकड़े गए। बताया जा रहा कि इनमें से दो त्यागी के बाउंसर हैं।

करीब 8 पुलिस की टीमें कर रही थी त्यागी की तलाश

नोएडा की सोसायटी में महिला के साथ हुई अभद्रता के बाद सभी तरफ से यह दबाव था कि कैसे भी श्रीकांत त्यागी को अरेस्ट किया जाए। फरारी के दौरान कई बार यह कयास लगाए गए थे कि त्यागी की लोकेशन पड़ोसी भाजपा शासित राज्य उत्तराखंड में है। हालांकि, बीते चार दिनों में पुलिस की करीब 8 टीमें श्रीकांत के पीछे लगी हुई थी। बताया जाता है कि आरोपी मेरठ में किसी नजदीकी के यहां छिपकर रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related