Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट गुरुवार (1 दिसंबर) को पूरा हो गया. तिहाड़ जेल सूत्रों का कहना है कि अब उसका पोस्ट नार्को इंटरव्यू शुक्रवार (2 दिसंबर) को तिहाड़ जेल के अंदर किया जाएगा.
इस इंटरव्यू में एफएसएल रोहिणी की 4 सदस्यों की टीम और श्रद्धा मर्डर केस के जांच अधिकारी शामिल रहेंगे. आफताब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने ये निर्देश दिया है. इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. आरोपी आफताब का रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल में नार्को टेस्ट कराया गया. टेस्ट सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुआ, जो करीब दो घंटे तक चला.
एफएसएल ने क्या कहा?
एफएसएल अधिकारियों और विशेषज्ञों की मौजूदगी में टेस्ट के दौरान आफताब से कई सवाल-जवाब किए गए. एफएसएल सूत्रों ने दावा किया है कि नार्को टेस्ट से पुलिस जांच में निश्चित तौर पर मदद मिलेगी. हालांकि एफएसएल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ संजीव गुप्ता ने गुरुवार दोपहर को नार्को टेस्ट खत्म होने के बाद ये भी कहा था कि चूंकि मामला बेहद संगीन है, इसलिए आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट भी कराया जा सकता है. जिसके बाद रात को तिहाड़ जेल सूत्रों ने शुक्रवार(2 दिसंबर) को पोस्ट टेस्ट इंटरव्यू के बारे में जानकारी दी.