कोरोना रोगी के संपर्क में आने पर क्या आपको भी करवाना चाहिए टेस्ट, जानें ICMR की नई गाइडलांस

नई दिल्ली, कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोविड की टेस्टिंग को लेकर एक नई संशोधित गाइडलाइंस जारी की है। जिसमें सुझाव दिया गया है कि कुछ व्यक्तियों को संक्रमण के लिए परीक्षण करने की आवश्यकता नहीं है। आइसीएमआर ने कहा कि कोरोना रोगियों के संपर्क में आए लोगों को तब तक परीक्षण की आवश्यकता नहीं है जब तक कि उन्हें उम्र या कामरेडिटी के आधार पर उच्च जोखिम के रूप में पहचाना नहीं जाता है।

यात्रा के दौरान की जा रही टेस्टिंग को लेकर आइसीएमआर ने कहा कि अंतर-राज्यीय घरेलू यात्रा करने वाले व्यक्तियों को परीक्षण करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही आइसीएमआर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को परीक्षण करने की आवश्यकता होगी। भारतीय हवाई अड्डों और निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार प्रवेश के बंदरगाहों पर आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को भी परीक्षण करवाना चाहिए।

 

मई के अंत के बाद से देश में सबसे अधिक आए कोरोना के नए मामले

बता दें कि भारत में सोमवार को 1,79,723 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। जो मई के अंत के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों के अंदर 46,569 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। कोरोना के चलते पिछले 146 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 7,23,619 हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related