Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

IPL 2025 में शर्मा जी के लड़कों की धूम, ये 10 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल!

IPL 2025 में शर्मा जी के लड़कों की धूम, ये 10 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल!

IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और इस बार मैदान पर ‘शर्मा जी’ के लड़के भी अपने जलवे बिखेरने को तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं उन खिलाड़ियों की, जिनके नाम के साथ ‘शर्मा’ सरनेम जुड़ा है। IPL 2025 में कुल 10 ऐसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिनका प्रदर्शन किसी से कम नहीं है। आइए जानते हैं कौन हैं ये 10 खिलाड़ी और क्या कहते हैं इनके आंकड़े।

रोहित शर्मा – मुंबई इंडियंस के हिटमैन
रोहित शर्मा का नाम IPL इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में लिया जाता है। मुंबई इंडियंस के इस दिग्गज ने अब तक 257 मैचों की 252 पारियों में 6628 रन बनाए हैं। IPL 2025 में भी फैंस को उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

अभिषेक शर्मा – सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ओपनर
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी IPL 2025 में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। अब तक 63 मैचों की 61 पारियों में 1377 रन बना चुके अभिषेक किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का माद्दा रखते हैं।

आशुतोष शर्मा – दिल्ली कैपिटल्स का नया सितारा
आशुतोष शर्मा ने IPL 2024 में पंजाब किंग्स के लिए 167.25 की स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए थे। इस सीजन में वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे और मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

जितेश शर्मा – RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज
पूर्व पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को इस बार RCB ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। 40 मैचों में 730 रन बना चुके जितेश अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

सुयश शर्मा और कर्ण शर्मा – लेग स्पिन की जुगलबंदी
KKR के लिए खेलने वाले सुयश शर्मा इस बार RCB में शामिल हो गए हैं। 13 IPL मैचों में 10 विकेट लेने वाले इस युवा लेग स्पिनर से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं अनुभवी कर्ण शर्मा, जो पहले भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, इस बार भी टीम के अहम सदस्य होंगे। उन्होंने 84 IPL मैचों में 76 विकेट झटके हैं।

संदीप शर्मा, इशांत शर्मा, मोहित शर्मा – तेज गेंदबाजों की तिकड़ी
संदीप शर्मा पिछले तीन सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और अब तक 127 मैचों में 137 विकेट ले चुके हैं। इशांत शर्मा को इस बार गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा है, और वो अब तक 110 IPL मैचों में 92 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। मोहित शर्मा, जो इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे, 112 मैचों में 132 विकेट लेकर अपने अनुभव का लोहा मनवा चुके हैं।

अशोक शर्मा – राजस्थान रॉयल्स का नया चेहरा
22 साल के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा इस बार राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा होंगे। KKR से अपने IPL करियर की शुरुआत करने वाले अशोक का डेब्यू अब तक नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें इस बार मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।

क्या IPL 2025 में चलेगा शर्मा जी के लड़कों का जलवा?
IPL 2025 में ये 10 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। रोहित शर्मा से लेकर युवा अभिषेक और आशुतोष शर्मा तक, सभी में शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता है। गेंदबाजी में संदीप, इशांत और मोहित की तिकड़ी विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार IPL में ‘शर्मा जी’ के लड़कों का जलवा रहेगा?

Share post:

Popular

More like this
Related