Shah Rukh Khan Photo: वैष्णो देवी में दर्शन के बाद शाहरुख खान की नई तस्वीर वायरल, माथे पर टीका लगाए इस लुक में नजर आए एक्टर

Shah Rukh Khan Photo: वैष्णो देवी में दर्शन के बाद शाहरुख खान की नई तस्वीर वायरल, माथे पर टीका लगाए इस लुक में नजर आए एक्टर

Shah Rukh Khan Photo Viral: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मूवी की रिलीज से पहले शाहरुख खान हाल ही में बैष्णो देवी के मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे.

उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह अपना चेहरा छुपाकर मंदिर की ओर बढ़ते हुए नजर आए. अब शाहरुख खान की एक तस्वीर सामने आई है, जो तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

शाहरुख खान ने माथे पर लगाया टीका
फोटो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने अपने माथे पर टीका लगाया है और वह कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. शाहरुख खान की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं. मालूम हो कि इससे पहले शाहरुख खान ने सउदी अरब के मक्का में उमराह किया था, जिसकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हुईं.

लॉन्च हुआ फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग
शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग लॉन्च कर दिया गया है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. इस गाने को दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है. इस वीडियो सॉन्ग में दीपिका ने अपनी बोल्डनेस से लोगों के होश उड़ाए हैं. वहीं, शाहरुख खान ने अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट किया है.

इस दिन रिलीज होगी पठान
‘पठान’ (Pathaan) की 8 देशों में इसकी शूटिंग हुई है. इसे इंडिया के अलावा स्पेन, यूएई , तुर्की, रूस, साइबेरिया, इटली, फ्रांस  और अफगानिस्तान में शूट किया गया है. शाहरुख खान  (Shah Rukh Khan) ने ‘पठान’ में रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है. वहीं, इसमें जॉन अब्राहम विलेन बने हैं.
‘पठान’ को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पठान’ का बजट 250 करोड़ रुपये है. इस मूवी में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे.

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...