Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

अयोध्या, 19 अक्टूबर 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी हलचल शुरू कर दी है। इसी क्रम में रामनगरी अयोध्या में संघ के पांच दिनी अभ्यास वर्ग का शुभारंभ हो गया है। इसमें भाग लेने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह दो दिनों तक अयोध्या में प्रवास करने के साथ-साथ रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण की प्रगति देखेंगे। इससे पूर्व सोमवार को राष्ट्रीय सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शारीरिक वर्ग की शाखा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय कारसेवकपुरम में हुआ। बारिश की वजह से खुले मैदान की बजाए टेंट के नीचे स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक वर्ग के पहले दिन ध्वजारोहण कर संघ गायन हुआ। परिचय सत्र में सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया गया।

संघ की शारीरिक वर्ग शाखा में शामिल होने सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल सहित कई बड़े पदाधिकारी पहुंचे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आज अयोध्या पहुंच जाएंगे। वह 19, 20 अक्तूबर को शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान देश भर से आए संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संघ के विचार और उनके उद्देश्य की विस्तृत जानकारी देंगे।

संघ के प्रचार विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या में चल रहे अखिल भारतीय शारीरिक वर्ग में सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह देश भर से 45 प्रान्तों के 450 लोगों को मार्ग दर्शन देंगे। इस पांच दिवसीय वर्ग में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर, अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख जगदीश भी मौजूद रहेंगे।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, “इस वर्ग में हर प्रांत से 10 प्रशिक्षित लोगों को बुलाया गया जो किसी न किसी कार्य में दक्ष हों। चाहे योगासन हो, चाहे सूर्य नमस्कार, या फिर नियुद्ध, दण्ड, जैसे अनेक कार्यक्रमों परांगत लोगों को बुलाया गया है। वर्ग में भाग लेने वालों को वह प्रशिक्षित कर सकेंगे।”

शारीरिक वर्ग में दंड शिक्षा सहित किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा में स्वंय सेवक अपनी अहम भूमिका निभा सकें, इसके लिए उन्हें तैयार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 5 वर्ष के बाद शारीरिक वर्ग अभ्यास का प्रशिक्षण होता है। जिसमें संगठनात्मक चर्चा होती है साथ ही भविष्य की कार्ययोजनाएं तैयार होती हैं। यह शाखा कार्यकर्ता निर्माण और उनके विकास के लिए आयोजित की जाती है। यह सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए नहीं बल्कि देश भर से कार्यकर्ताओं में चयन कर इस वर्ग में शामिल किया जाता है। कारसेवकपुरम में चल रहे वर्ग में मीडिया, पुलिस व नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

कारसेवकपुरम में संघ के अखिल भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हो रहे राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग के लिए स्वयसेवकों की ओर से सुरक्षा की दीवार खड़ी कर दी गई है। परिसर के प्रवेश द्वार पर आगंतुक कक्ष बनाया गया है। इसके आगे जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों व अंगरक्षक के रूप में आए पुलिस कर्मियों को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है।