Salman Khan Movie: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब इस टाइटल से रिलीज होगी फिल्म

Salman Khan Movie: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, अब इस टाइटल से रिलीज होगी फिल्म

द फ्रंट डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की घटना पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अब यह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला लिया है और अब इसे नए नाम के साथ रिलीज किया जाएगा।

बदला गया फिल्म का नाम

सलमान खान की इस फिल्म का नया टाइटल ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है। यानी अब यह फिल्म ‘मातृभूमि’ नाम से दर्शकों के सामने आएगी। सलमान खान ने 16 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें नए टाइटल का खुलासा किया गया। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

‘मातृभूमि’ नाम से गाना भी हो चुका है रिलीज

दरअसल, इस फिल्म से जुड़ा एक गाना पहले ही ‘मातृभूमि’ नाम से रिलीज किया जा चुका है। यह गाना गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले यानी 24 जनवरी को जारी किया गया था। यह एक देशभक्ति से भरपूर गाना है, जिसे मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल समीर अनजान ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। अब इसी गाने के नाम को फिल्म का नया टाइटल बना दिया गया है।

क्या होगी फिल्म की रिलीज डेट?

इस फिल्म को पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी। हालांकि हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट को फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सलमान खान ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें भी फिल्म की नई रिलीज डेट का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल इतना तय है कि सलमान खान की यह फिल्म नए नाम ‘मातृभूमि’ के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Share post:

Popular

More like this
Related