SA नरसंहार: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला Soweto शहर, सराय में बिछ गई लाशें, हर कोई शॉक्ड

SA नरसंहार: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला Soweto शहर, सराय में बिछ गई लाशें, हर कोई शॉक्ड

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के सोवेटो शहर में रविवार को एक सराय में हुई फायरिंग में कम से कम 15 लोगों के मौत की सूचना है। नौ के करीब लोग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं। सुबह सवेरे राइफल-पिस्टल से लैस अज्ञात बंदूकधारी पहुंचे और ताबड़तोड़ फॉयरिंग करने लगे। इस नरसंहार को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी फरार हो गए। नरसंहार की वजहों का पता नहीं लग सका है। लोकल लोगों की सहायता से हमलावरों के बारे में पता लगाने की कोशिशें खुफिया विभाग के लोग भी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका में ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। यहां गरीबी-बेरोजगारी चरम पर है।

क्या बताया पुलिस ने नरसंहार के बारे में?

जोहानसबर्ग पुलिस (Johannesburg Police) ने बताया कि सोवेटो शहर (Township of Soweto) में रविवार को तड़के यह नरसंहार किया गया है। इसमें कम से कम 15 लोगों की जान गई है, 9 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस के अनुसार, आधी रात के तुरंत बाद नरसंहार हुआ। पुरुषों के समूह ने पहले ऑरलैंडो ईस्ट टैवर्न में प्रवेश किया, फिर गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में कितने शामिल थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोवेटो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में पीटरमैरिट्सबर्ग में एक सराय में एक और गोलीबारी में रात में चार लोगों की मौत हो गई थी।

दुनिया के सबसे हिंसक देशों में साउथ अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका दुनिया के सबसे हिंसक देशों में से एक है, जहां हर साल 20,000 लोगों की हत्या की जाती है। यह विश्व स्तर पर सबसे अधिक प्रति व्यक्ति हत्या दर है। सोवेटो, जोहान्सबर्ग के पास, देश की सबसे बड़ी ब्लैक टाउनशिप है। यहां रंगभेद नीतियों की समाप्ति और श्वेत अल्पसंख्यक शासन का खात्मा 1994 में हुआ था। लेकिन यह शहर व्यापक गरीबी और युवा बेरोजगारी की विरासत को लगभग तीन दशक बाद भी झेल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related