Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 27 जुलाई 2021

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर म्यांमार (बर्मा) और बांग्लादेश से महिलाओं और बच्‍चों को अवैध रूप से भारत में लाकर बेचने (Human Trafficking) वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एटीएस ने इस गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मानव तस्करों के इस गिरोह (Rohingya) को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश एटीएस के 30 से अधिक अधिकारियों ने 36 घंटे से अधिक समय तक लगातार अभियान चलाया.

एटीएस ने मंगलवार को बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद नूर उर्फ नुरूल इस्लाम (गिरोह का सरगना), हाल पता एमपी नगर, बेजीमारा, सेपहिजला, त्रिपुरा, म्यांमार मूल के रहमतुल्लाह हाल पता कासिम नगर, थाना नेरवाल, जम्‍मू-कश्मीर और म्यांमार मूल निवासी शबीउर्रहमान को गिरफ्तार किया है.

प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और अग्रिम विवेचना और साक्ष्‍यों (सबूतों) के लिए इन अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा.

यूपी एटीएस ने सूचना मिलने के बाद गाजियाबाद में ट्रेन रोककर तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है जो बांग्लादेश और बर्मा से रोहिंग्या बच्चों और महिलाओं को अवैध रूप से भारत में लाकर उनका सौदा करते थे

UP ATS ने गाजियाबाद में ट्रेन से उतारकर 5 तस्करों को पकड़ा

एटीएस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नूर मुहम्मद कुछ रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के साथ ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से दिल्ली जा रहा है. इस सूचना पर यूपी एटीएस की टीम ने पांच लोगों को गाजियाबाद में ट्रेन से उतारकर पूछताछ की तो मानव तस्करी के इस पूरे रैकेट का खुलासा हुआ. उन्होंने गिरोह के सरगना के हवाले से बताया कि उनका एक साथी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर उनसे मिलने आने वाला है. जिसके बाद उस शख्स को भी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन से हिरासत में लेकर सभी छह लोगों को एटीएस मुख्यालय लखनऊ ले आकर विस्तार से पूछताछ की गई.

पूछताछ के बाद इस गिरोह के तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन तीनों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी, फर्जी दस्‍तावेजों का निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक कूटरचित अभिलेख का उपयोग और साजिश आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

इस गिरोह के एक अन्‍य व्‍यक्ति के बारे में भी जानकारी मिली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है. एटीएस के मुताबिक पूछताछ के दौरान म्यांमार निवासी दो लड़कियों जिनकी उम्र 16 और 18 वर्ष बताई गई है उनको लखनऊ के आशा ज्योति केंद्र में भेज दिया गया है.