Rajya Sabha Elections: महाराष्ट्र में Shiv sena को झटका, सिर्फ एक सीट से करना पड़ा संतोष, BJP को तीन; हरियाणा में हारे कांग्रेस के अजय माकन

Rajya Sabha Elections: महाराष्ट्र में Shiv sena को झटका, सिर्फ एक सीट से करना पड़ा संतोष, BJP को तीन; हरियाणा में हारे कांग्रेस के अजय माकन

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा और भाजपा ने प्रदेश की छह में से तीन सीटों पर कब्जा कर लिया। शुक्रवार को चुनाव के बाद काफी देर तक सियासी माहौल गर्म रहा और नतीजे शनिवार को घोषित हुए। भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और धनंजय महाडिक ने राज्यसभा चुनावों में जीत दर्ज की। यहां 6 सीटों पर सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

शिवसेना नेता संजय राउत, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी भी राज्यसभा जाएंगे। हालांकि, यहां पर छठे सीट के लिए मुकाबला बेहद कांटे का रहा जिसमें भाजपा के पूर्व सांसद धनंजय महाडिक ने शिवसेना के संजय पवार को हरा दिया। राज्यसभा चुनावों में तीन सीटों पर जीत के बाद विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव केवल लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए लड़े जाते हैं।

वहीं, हरियाणा में कांग्रेस को झटका लगा जब निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने जीत दर्ज कर ली और पार्टी के महासचिव अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा की दो सीटों पर भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने जीत दर्ज की।

अजय माकन की हार: निर्वाचन अधिकारी आर के नंदल ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार पंवार को 36 वोट मिले, जबकि शर्मा के खाते में प्रथम वरीयता के 23 मत और 6.6 वोट भाजपा से स्थानांतरित होकर आए, जिससे उनके मतों की कुल संख्या 29.6 हो गई। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में माकन को 29 वोट मिले लेकिन दूसरी वरीयता का कोई वोट न होने के कारण वह हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...