आप सांसद संजय सिंह ने आदेश गुप्ता और बग्गा को बताया गाली-गलौज का सूरमा, कहा- मैदान छोड़ भाग गए दोनों

आप सांसद संजय सिंह ने आदेश गुप्ता और बग्गा को बताया गाली-गलौज का सूरमा, कहा- मैदान छोड़ भाग गए दोनों

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार ( 31 मई, 2022) को कहा कि केजरीवाल मॉडल से बीजेपी डर रही है, इसलिए वह हर चुनाव से भाग रही है। वह चाहे नगर निगम का चुनाव हो या अब राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा गाली-गलौज के सूरमा हैं। वह आम आदमी पार्टी नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक के खिलाफ लड़ने से भागते नजर आ रहे हैं।

संजय सिंह कहा कि ऐसे में अब देश में कानून बना देना चाहिए कि बगैर चुनाव के ही देश चलेगा। नगर निगम चुनाव की तारीख की घोषणा जिस दिन होनी थी, उस दिन आखिरी वक्त पर निगम एकीकरण की बात सामने आ गई और चुनाव को टाल दिया गया।अब राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव होना है।

आप नेता ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा आम आदमी पार्टी नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक के खिलाफ लड़ने से भागते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक को पार्टी ने राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आम आदमी पार्टी एक बार फिर राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में बड़े अंतर से जीतने जा रही है।

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। यह जानकारी आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता तेजिंदर बग्गा उनके खिलाफ चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं।

बता दें, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी होने के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक गहमगहमी बनी हुई। मंगलवार (31 मई, 2022) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने जैन को फर्जी आरोपों के तहत गिरफ्तार करवाया है। उनके ऊपर लगाए गए किसी भी आरोप में जरा भी कोई सच्चाई नहीं है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गुरुवार (1 जून, 2022) को कहा कि सत्येंद्र जैन को पद्म विभूषण दिया जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली को मोहल्ली क्लिनिक दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related