मध्य प्रदेश के महाकाल में बने भव्य कोरिडोर जैसा गलियारा राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के असींद कस्बे स्थित भगवान देवनारायण के लिए बन सकता है। एमपी में बने कोरिडोर का उद्घाटन खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था संभावना है कि भगवान के 1111वें प्रकटोत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी खुद प्रदेश आकर कर सकते हैं घोषणा। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में इसे बीजेपी का गुर्जर वोट साधने का ब्रम्हास्त्र मान रहे है।
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। महाकाल कॉरिडोर को देखने के लिए केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के करीब 20 राज्यों से लोग वहां पहुंच रहे हैं।
राजस्थान में भी अब ऐसे ही एक कोरिडोर की सौगात मिल सकती है। यह सौगात होगी राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में स्थित भगवान देवनारायण के मंदिर परिसर में देखने को मिल सकती है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भगवान देवनारायण के 1111 वें प्रकोत्सव पर यहां आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी यह सौगात राजस्थान को दे सकते हैं।
राजनीतिक जानकारों की माने तो कॉरिडोर में एक म्यूजियम बनेगा जिसमें भगवान देवनारायण की जीवनी और उनके इतिहास को दर्शाया जाएगा। साथ ही पास में ही लाइट और साउंड शो भी होगा।
भीलवाड़ा में होने जा रहे इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी तैयारी में केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ही बेड़ा संभाले हुए हैं। मेघवाल इस कार्यक्रम को लेकर 19 जनवरी को राजस्थान के करीब 12 जिलों की गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों से बात करेंगे।




