Queen Elizabeth II की मुकुट पर जड़ा ऐतिहासिक कोहिनूर हीरा अब किसके सिर सजेगा? जानिए भारत से क्या है संबंध?

Queen Elizabeth II की मुकुट पर जड़ा ऐतिहासिक कोहिनूर हीरा अब किसके सिर सजेगा? जानिए भारत से क्या है संबंध?

Queen Elizabeth II के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स अब किंग बन गए हैं। महारानी एलिजाबेथ ने बीते साल ही प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने की सारी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया था। महारानी के बाल्मोरल कासल में गुरुवार को अंतिम सांस लेने के बाद चार्ल्स को किंग बना दिया गया। हालांकि, परंपरागत रूप से ताजपोशी अभी होनी बाकी है। 70 साल तक राज करने वाली महारानी के निधन के बाद भारत का मशहूर कोहिनूर हीरा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, अब एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि महारानी एलिजाबेथ की मुकुट पर जड़ा यह ऐतिहासिक कोहिनूर अब किसके सिर पर शोभा बढ़ाएगा। हालांकि, महारानी ने एक साल पहले ही प्रिंस चार्ल्स की पत्नी कैमिला, डचेस ऑफ कार्नवाल, को क्वीन कंसोर्ट बनाए जाने का ऐलान कर चुकी थीं। ऐसे में क्वीन कंसोर्ट यानी कैमिला को महारानी एलिजाबेथ का कोहिनूर वाला ताज मिलेगा।

ऐतिहासिक है कोहिनूर, भारत से ब्रिटिशर्स लेकर गए 

ऐतिहासिक कोहिनूर, हीरा दुनिया के सबसे बड़े हीरे में एक है। यह 105.6 कैरेट का हीरा है। यह हीरा 14वीं शताब्दी में भारत में पाया गया था। हालांकि, सदियां गुजरने के साथ ही कोहिनूर हीरा तमाम हाथों में आता-जाता रहा। लेकिन 1849 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजाब पर कब्जे के बाद यह हीरा अंग्रेजों के कब्जे में चला गया। फिर यह महारानी विक्टोरिया के मुकुट में जड़ दिया गया। तभी से यह ब्रिटेन की महारानी के मुकुट की शोभा बढ़ा रहा है। हालांकि, भारत सहित दुनिया के कम से कम चार देशों ने कोहिनूर पर अपना दावा कर रखा है। 

कोहिनूर हीरा, किंग जॉर्ज VI के 1937 के राज्याभिषेक के लिए क्वीन एलिजाबेथ (जिसे बाद में क्वीन मदर के रूप में जाना जाता है) के लिए बनाए गए प्लेटिनम के मुकुट में स्थापित किया गया। तब से यह उसी राजमुकुट में है। इसे टॉवर ऑफ लंदन में डिस्प्ले पर रखा गया है। अब जब प्रिंस चार्ल्स राजा बन गए हैं तो यह कीमती प्लैटिनम और हीरे वाला मुकुट, रानी कैमिला के सिर पर रखा जाएगा। 

अभी तक कोहिनूर महारानी एलिजाबेथ के पास था

एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पिता किंग जॉर्ज VI की मृत्यु के बाद 6 फरवरी 1952 को राज सिंहासन संभाला था। एलिजाबेथ की तब आयु महज 25 साल थी। वह रॉयल फैमिली में सबसे लंबे समय तक सिंहासन पर आसीन रहने वाली महारानी हैं। उन्होंने 20 नवंबर, 1947 को प्रिंस फिलिप से शादी की। एक साल पहले ही उनके पति का भी निधन हुआ था। अब महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद कोहिनूर, किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला के सिर पर सजेगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...