लखनऊ , UP Assembly Election 2022: सूबे की सबसे हॉट सीट कुंडा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव के एक ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. गुलशन ने ट्वीट कर राजा भैया और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह से जान का खतरा बताया है. पूर्वांचल के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा राजा भइया के नाम से जानी जाती है. अब तक राजा भइया को सपा का साथ मिलता रहा है लेकिन इस विधानसभा चुनाव में राजा भइया से सपा ने दूरी बना ली और कभी राजा भइया के हमकदम रहे गुलशन यादव को मैदान में उतार दिया.
कुंडा से जनसत्ता दल के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव कभी एक दूसरे के खास दोस्त हुआ करते थे लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। हाल ही में गुलशन यादव ने राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी जिसके बाद उनके ऊपर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
बसपा सरकार के दौरान राजा भैया पर पोटा लगा था और उस समय गवाह राजेंद्र यादव की हत्या हो गई थी, जिसका मुकदमा भी गुलशन यादव पर दर्ज हुआ था। उसके बाद राजा भैया और गुलशन यादव एक दूसरे के करीबी हो गए और 2011 में राजा भैया के समर्थन से गुलशन यादव कुंडा टाउन एरिया के अध्यक्ष बन गए। हालांकि इसके बाद 2016 आते-आते राजनीतिक स्थिति बदल गई। गुलशन यादव और राजा भैया दोनों राजनीतिक विरोधी हो गए। हालांकि कुंडा चेयरमैन के चुनाव में राजा भैया के विरोध के बावजूद गुलशन यादव की पत्नी चेयरमैन का चुनाव जीत गई थी। गुलशन यादव के भाई छविनाथ यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष है और जेल में है।

राजा भैया और गुलशन एक ही फैक्ट्री के प्रोडक्ट-सिंधुजा
बीजेपी ने भी राजा भइया को घेरने के लिए कुंडा से दो बार चुनाव लड़ चुके शिव प्रकाश मिश्र सेनानी की पत्नी सिन्धुजा को मैदान में उतार दिया. राजा भइया को एक साथ दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश की 18 सीटों पर जनसत्ता दल के प्रत्यशियों की बेहतर परफार्मेंस की जिम्मेदारी राजा भइया पर है. गुलशन का आरोप है कि फोन और नेट कॉलिंग के जरिए धमकी दी जा रही है. बीजेपी प्रत्याशी सिन्धुजा ने राजा भइया और गुलशन यादव को एक ही फैक्ट्री का प्रोडक्ट बताया. इस बाबत राजा भइया ने कहा कि हमें किसी का ट्वीट पढ़ने की फुर्सत नहीं है.
बीते गुरुवार को छिजारसी टोल गेट पर हुई इस घटना के बारे में ओवैसी ने खुद ट्वीट करके बताया, “कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह।”




