Prashant Kishor News: कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली,  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रशांत किशोर ने खुद कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार किया है। सुरजेवाला ने कहा कि हम उनके प्रयासों और पार्टी को दिए गए सुझावों की सराहना करते हैं।

सुरजेवाला ने किया ट्वीट

प्रशांत किशोर के साथ चर्चा और प्रेजेंटेशन दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक इंपावर्ड एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और उन्हें समूह का हिस्से बनने और पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related