Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

3 दिसंबर, कांग्रेस छूमंतर, भरतपुर में बोले प्रधानमंत्री- वादे पूरे करना मोदी की गारंटी

3 दिसंबर, कांग्रेस छूमंतर, भरतपुर में बोले प्रधानमंत्री- वादे पूरे करना मोदी की गारंटी

जयपुर/भरतपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब महज 7 दिन शेष हैं। 25 नवंबर को प्रदेश की 199 सीटों पर मतदान होगा और राजस्थान की जनता अगले पांच साल के लिए सरकार चुनेगी। सरकार बीजेपी बनाएंगी या कांग्रेस फिर से सत्ता पर काबित होगी, ये अभी तय नहीं, लेकिन दोनों ही प्रमुख दलों की ओर से दावों का सिलसिला जारी है।

ऐसी दावेदारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भरतपुर में विजय संकल्प जनसभा में ‘3 दिसंबर, कांग्रेस छूमंतर’ का नारा दिया है। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर एक एक कर कई मुद्दों पर घेरा।

सीएम अशोक गहलोत पर सीधा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं लेकिन अब राजस्थान की जनता कह रही है कि ‘3 दिसंबर, कांग्रेस छूमंतर।’ पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में हर तरफ एक ही गूंज है। जन जन की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार।

वादे पूरे करना मोदी की गारंटी

राजस्थान में भाजपा ने हाल ही संकल्प पत्र जारी किया गया था। पीएम मोदी ने उस संकल्प पत्र तैयार करने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की ओर से संकल्प पत्र में जो वादे किए गए हैं। उन्हें पूरा करने की गारंटी मोदी की है। भाजपा का संकल्प है कि भ्रष्टाचार पर प्रहार करेंगे। यहां की बहन बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे।

जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस थाली में खाया, उसी में छेद कर दिया। लोगों ने भरोसा करके कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया। विकास के बजाय राजस्थान को पीछे धकेल दिया।

जहां कांग्रेस, वहां अपराधी बेलगाम

कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान बहन बेटियों और दलितों पर अत्याचार हुए और सरकार मूक दर्शक बनी रही। होली, रामनवमी और हनुमान जयंती सहित कोई भी त्यौहार शांति से नहीं मनाने दिया। कहीं दंगे, कहीं पत्थरबाजी तो कहीं कर्फ्यू लगते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि जहां जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबकुछ है। इसके लिए वे किसी की भी जान दांव पर लगा देते हैं।

मंत्री के मर्दों के प्रदेश वाले बयान पर पीएम का तंज

पीएम मोदी ने कहा कि जिस सरकार के मंत्री महिला अत्याचार पर ऐसा बयान दें कि यह मर्दों का प्रदेश है, इसलिए यहां रेप हो रहे हैं। ऐसे शर्मनाक बयान देने वाले जिस मंत्री को सजा देनी चाहिए। उसे सजा के स्थान पर इनाम दे दिया। उस मंत्री को फिर से टिकट देकर चुनाव में उतार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि महिलाएं रेप के फर्जी मुकदमे दर्ज करवाती है। क्या ऐसे मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा कर सकते हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक नहीं है।

दिल्ली में बैठे कांग्रेसी नेता भी दबाव में

पीएम मोदी ने कहा कि सीएम गहलोत से दिल्ली में बैठे कांग्रेसी नेता भी डर रहे हैं। तभी तो मुख्यमंत्री ने मर्दों के प्रदेश वाला शर्मनाक बयान देने वाले चहेते मंत्री फिर से टिकट दिला दिया। दिल्ली के नेता उन्हें टिकट नहीं देना चाहते थे लेकिन उनका भी कोई राज इनके पास किसी लाल डायरी में लिखा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी कौनसी दूसरी लाल डायरी है जिसके आगे दिल्ली के नेताओं को भी झुकना पड़ा और टिकट देना पड़ा।

मोदी की गारंटी हर लाभार्थी तक पहुंचती है

पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मोदी जो गारंटी देता है वह हर लाभार्थी तक शत प्रतिशत पहुंचती है। कोरोना काल के समय मुफ्त अन्न देने की जो योजना शुरू की गई थी। उस योजना के तहत देश के 80 करोड़ों लोगों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुफ्त अन्न की योजना दिसंबर 2023 में पूरी होने वाली थी लेकिन आपके मोदी ने इसे पांच साल आगे बढ़ा दिया है। जब तक आपका बेटा दिल्ली में आपके सेवक के रूप में काम करता रहेगा, तब कोई भूखा नहीं रहेगा।

लॉकर से निकल रही काली कमाई और लूट का सोना

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को अखंड भ्रष्टाचार में डुबोने का काम किया है। यहां लॉकर में से काली कमाई और लूट का सोना निकल रहा है। यह कोई आलू से बना हुआ सोना नहीं है। यह तो जनता से लूटा हुआ हुआ असली सोना है। यह काला धन राजस्थान के नौजवानों को धोखा देकर, पेपर लीक घोटाले, पानी से जुड़ी योजना के घोटाले, मिड डे मील और ट्रांसफर पोस्टिंग से कमाया हुआ पैसा है।

बेटा खुद कह रहा-पापा की सरकार रिपीट नहीं होगी

पीएम मोदी ने इशारों इशारों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनके बेटे वैभव गहलोत भी निशाने पर लिया। लाल डायरी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लाल डायरी में एक बेटे का कबूलनामा भी है। बेटा खुद कह रहा है कि पापा की सरकार रिपीट नहीं होगी। पीएम मोदी ने कहा कि लाल डायरी के जो पन्ने सामने आ रहे हैं। उनमें साफ लिखा है कि जादूगर सरकार ने कैसे राजस्थान को खनन माफिया के हवाले कर दिया।

पेट्रोल की कीमत की तुलना पड़ोसी राज्यों से

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार लुटेरी सरकार है। केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम कम कर रही है जबकि राजस्थान की सरकार दाम घटाने को तैयार नहीं है।

उन्होंने यूपी, गुजरात और हरियाणा में पेट्रोल की कीमतों से राजस्थान की तुलना करते हुए कहा कि इन पड़ोसी राज्यों में 97 रुपए प्रति लीटर के आसपास है जबकि राजस्थान में पेट्रोल 109 रुपए के आसपास है। हर लीटर पर 12 रुपए लूटे जा रहे हैं। पीएम मोदी ने वादा किया कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आने पर यह खेल भी बंद हो जाएगा

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...