Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

Nobel Prize: क्या होता है नोबेल पुरस्कार? किसे दिया जाता है? यहां जानें!

Nobel Prize: क्या होता है नोबेल पुरस्कार? किसे दिया जाता है? यहां जानें!

““““““““““““`What Is Nobel Prize: नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry), शांति, साहित्य, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है. इनमे से प्रत्येक पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है. कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट औषधी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती हैं, द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायनशास्त्र के क्षेत्र में और नॉर्वेजियन नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती है. प्रत्येक नोबेल पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी एवार्ड प्रदान किया जाती है.

कैसे शुरू हुआ?

यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है. मृत्यु से पहले दिसंबर 1896 में  अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया. वो चाहते थे कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए. स्वीडिश बैंक में जमा उनकी संपति की राशि के ब्याज से ही नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष भौतिकी, रसायन, शांति, साहित्य, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है..

नोबेल फाउंडेशन के बारे में

इसका कार्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करना है. 29 जून 1900 को नोबेल फाउंडेशन की स्थापना हुई थी और 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा. नोबेल फाउंडेशन मे एक 5 लोगों की टीम है जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ काउन्सिल द्वारा चुना जाता है और बाकी चार सदस्य पुरस्कार वितरक संस्थान के न्यासी (ट्रस्टियों) द्वारा चुने जाते हैं. स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार स्वीडन के राजा के हाथों मिलता है. पुरस्कार के लिए बनी समिति हर साल अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर देती हैं लेकिन पुरस्कारों वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर को किया जाता है.

कौन थे अल्फ्रेड नोबेल?

अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल का जन्म स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में साल 1833 में हुआ था.  1867 में अल्फ्रेड नोबेल ने डाइनामाइट की खोज की थी. यूं तो अल्फ्रेड नोबेल ने अपने जीवनकाल में कुल 355 आविष्कार किए थे, लेकिन उन्होंने सबसे ज़्यादा नाम और पैसा अपने 1867 में डायनामाइट के आविष्कार से कमाया. नोबेल ने शादी नहीं की. 10 दिसंबर 1896 को इटली में नोबेल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

अर्थशास्त्र में नोबेल की शुरुआत?

शुरुआत में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का प्रचलन नही था लेकिन 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने अपनी 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर अल्फ्रेड नोबेल की याद में इस पुरस्कार को शुरू किया. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में नॉर्वे के रैगनर एंथोन किटील फ्रिश और नीदरलैंड्स के यान टिरबेरगेन को दिया गया.

भारतीय जिनको नोबेल मिला

भारत से संबंधित दस लोगों को अब तक अलग अलग वर्गों में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) मिल चुका है. जिनके नाम हैं – रविंद्रनाथ टैगोर (साहित्य) बता दें कि 1913 में टैगोर जब ये पुरस्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपीय और पहले भारतीय थे. इनके अलावा हरगोविंद खुराना को मेडिसिन के क्षेत्र में, सीवी रमण भौतिकी के क्षेत्र में, वीएएस नायपॉल साहित्य के क्षेत्र में, वेंकट रामाकृष्णन को केमिस्ट्री के क्षेत्र में, मदर टेरेसा के शांति के क्षेत्र में, सुब्रहमण्यम चंद्रशेखर, कैलाश सत्यार्थी को शांति के क्षेत्र में, आर के पचौरी, अमर्त्य सेन और अभिजीत बनर्जी को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में.

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...