Nobel Peace Prize 2022: मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की समेत रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं को मिला नोबेल पीस प्राइज

Nobel Peace Prize 2022: मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की समेत रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं को मिला नोबेल पीस प्राइज

Nobel Peace Prize Winner: साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Prize) की शुक्रवार (7 अक्टूबर) को घोषणा की गई. इस बार ये पुरस्कार एक मानवाधिकार कार्यकर्ता समेत दो संस्थाओं को दिया गया है. नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski), रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल (Memorial) और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (Center for Civil Liberties) को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा है. 

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत बीते सोमवार (3 अक्टूबर) को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार से नवाजने के साथ हुई थी.\

उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार दिया गया था. 

इस साल के नोबेल पुरस्कार के विजेता

इसके बाद मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कारों देने की घोषणा की गई. एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भौतिकी का 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया. वहीं बुधवार (5 अक्टूबर) को केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. ये पुरस्कार भी इस साल तीन वैज्ञानिकों के नाम रहा. 

अर्थशास्त्र के लिए 10 तारीख को होगी घोषणा

कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को पदार्थों के निर्माण के वास्ते “अणुओं के एक साथ विखंडन” के लिये केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया. साहित्य के क्षेत्र में साल 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नाक्स (Annie Ernaux) के नाम रहा है. अब 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) का एलान किया जाएगा. 

Share post:

Popular

More like this
Related