Nissan Magnite की कई देशों में है डिमांड, कंपनी 15 ग्लोबल मार्केट में कर रही इस एसयूवी की बिक्री

नई दिल्ली, दिग्गज कार निर्माता कंपनी निसान अपनी मैग्नाइट की बिक्री ग्लोबल लेवल पर कर रही है। वाहन निर्माता निसान ने शुक्रवार को कहा कि उसकी कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट का निर्यात अब कुल मिलाकर 15 वैश्विक बाजारों में किया जा रहा है। कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में उत्पादित मॉडल को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और तब से यह अकेले भारत में 78,000 ग्राहकों ने इसकी बुकिंग की है. वहीं, इस गाड़ी की 6,344 यूनिट को विदेशों में बिक्री के लिए भेजा गया है।

इन बाजारों में बढ़ रही डिमांड

भारत के अलावा कुछ अन्य देशों में भी इसे ग्राहकों से खूब प्यार मिल रहा है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में मैग्नाइट की शुरुआत के बाद, यह मॉडल अब नेपाल में ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। यह गाड़ी भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्रुनेई, युगांडा, केन्या, सेशेल्स, मोज़ाम्बिक, जाम्बिया, मॉरीशस, तंजानिया और मलावी में धड़ल्ले से बिक्री कर रही है।

अफ्रीका के निसान चेयरपर्सन (मध्य पूर्व, भारत, यूरोप और ओशिनिया क्षेत्र) गिलाउम कार्टियर ने एक बयान में कहा कि मैग्नाइट एक असाधारण कार है और निसान डिजाइन और इंजीनियरिंग के साथ-साथ भारतीय विनिर्माण की ताकत और विशेषज्ञता के लिए एक शानदार शोकेस है। मैं उत्साहित हूं कि कई और बाजारों में ग्राहक मैग्नाइट का अनुभव करने में सक्षम होंगे।

निसान मोटर इंडिया के अध्यक्ष सिनान ओज़कोक ने कहा कि कॉम्पैक्ट एसयूवी शानदार डिजाइन, प्रदर्शन और मूल्य की सार्वभौमिक अपील को प्रदर्शित करती है। आपको बता दें कि निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) जापान की निसान मोटर कंपनी की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है, जो ग्लोबल लेवल पर अपनी कार की बिक्री करती है। भारत में निसान मोटर के कारों का चेन्नई प्लांट में सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है।

निसान मैग्नाइट की प्राइस

आपको बता दें कि निसान मैग्नाइट की प्राइस 5.76 लाख से शुरू होती है और 10.20 लाख तक जाती है। मैग्नाइट के लिए पेट्रोल वर्जन की प्राइस 5.76 लाख से 10.20 लाख के बीच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related