Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

लखनऊ, 30 नवंबर 2021

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव पर फोकस कर दिया है। पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए छह यात्राओं निकालने जा रही है।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ, केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने हिस्सा लिया।

बैठक में 6 प्रदेश स्तरीय यात्राएं निकाले जाने का निर्णय लिया गया। यात्राएं प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रो से होते हुए गुजरेंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर 6 यात्राएं निकालने जा रही है। विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और 5 वर्षों की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। कहा कि 2017 के चुनावों से पहले हमने यात्रा निकाली थी तब हम पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद मोदी जी ने देश की परंपरागत चली आ रही राजनीति को भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को बदला है। उन्होंने उसे गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है। आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर सुनायी देता है। इस बारे में राजनैतिक दल व उनके लोग भले ही बात न करते हों लेकिन समाज के आम आदमी भी उनकी गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। हम उनके इसी विजन को लेकर 2017 से जनता के हित के लिए, गरीब कल्याण की योजनाओं को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं।

2017 से पहले के उत्तर प्रदेश के बारे में सब लोग जानते हैं। पहले दंगे होते थे, माफिया तबाही मचाई हुए थे, आम आदमी अपने अधिकारों से जबरिया वंचित था। 1947 से 2017 तक के बीच प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेसवे बने थे। आज उत्तर प्रदेश की गिनती एक्सप्रेवे प्रदेश के रूप में है यहां छह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। इन यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच लेकर जाने वाले है, सभी कार्यकर्ता अपने जनपदों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी। हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम, केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।