Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 10 दिसंबर 2021

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि सशक्त कानून व्यवस्था का मतलब कानून का भय होता है, पुलिस का नहीं।

वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए एक लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं हो सकता है।

वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है।

वरुण ने आगे अपने ट्वीट में लिखा है , भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।

आपको बता दें कि 2022 में दोबारा सरकार बनाने के मिशन में लगी भाजपा कानून व्यवस्था को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता कर प्रचारित कर रही है। भाजपा के रणनीतिकारों का यह मानना है कि कानून व्यवस्था को ठीक करना योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है और इसके सहारे 2022 में फिर से प्रदेश की जनता का विश्वास हासिल किया जा सकता है।

पिछले लंबे समय से अपने ट्वीट और पत्रों के जरिए भाजपा को असहज स्थिति में डालने वाले वरुण गांधी ने एक बार फिर से भाजपा के लिए विकट स्थिति पैदा कर दी है।