Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

कानपुर, 12 अक्टूबर 2021

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगुल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल से उन्होंने विजय रथ यात्रा की शुरुआत कर दी। नोटबंदी के समय कानपुर देहात में जन्मे खजांची नाथ ने यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। इस मौके पर सपा मुखिया ने कहा कि कि जनता में भाजपा के लिए बहुत आक्रोश है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि कानपुर के बंद कारखाने, रोजगार के अवसर भी पैदा हों, युवाओं को रोजगार मिले। इसके लिए समाजवादी काम करेंगे। कहा कि कानपुर इसलिए भी प्रमुख है, क्योंकि बड़ा औद्योगिक शहर है। कानपुर में समाजवादियों ने बहुत विकास किया है।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने भी एक समय इसी शहर से रथ यात्रा की शुरुआत की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। आगे कहा कि जिस तरीके से कानून को कुचला है, किसानों को कुचला, संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं, उसके खिलाफ जनता में भाजपा के लिए बहुत आक्रोश है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए यह रथ चल रही है। इस सरकार में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है।

अखिलेश ने कहा कि, “किसानों को हक और सम्मान मिले। इसीलिए यह रथ लगातार चले। कहा कि किसानों को हक़ और नौजवानों को रोजगार के लिए रथ चलेगा। ये दोबारा सत्ता में आए तो संविाान भी कुचल देंगे। रथ लगातार चलेगा। लखीमपुर में संविधान को कुचला गया है।”

सपा के राष्ट्रीय अयक्ष अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर जाजमऊ गंगा पुल सीमा पर पहुंचे तो सपाइयों ने नारेबाजी करके स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने की होड़ लगी रही। उनका काफिला लखनऊ से उन्नाव से होकर कानपुर जाजमऊ पुल पर पहुंचा तो मिलने के लिए सपाइयों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहीं हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने एक लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकालना शुरू कराया है। सपा कार्यकर्ता विजय रथ के साथ सेल्फी लेते रहे।

समर्थक हाथों में अखिलेश की तस्वीर, गुब्बारे और ढोल लेकर पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा के लिए एक बस पहले से तैयार की गई। जिसके पास कार्यकर्ता अखिलेश यादव से मिलने को आगे आने का प्रयास करते रहे। रथयात्रा लेकर अखिलेश घाटमपुर होते हुए बुंदेलखंड के जनपदों में भ्रमण करेंगे और जनता के बीच अपनी उपलब्धियों के साथ भाजपा सरकार की खामियां बताएंगे।