दिल्ली में जल्द होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम बैठक में तय होगा सीयम का नाम, विधायकों की सूची तैयार

नई दिल्ली, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने के बाद होगा। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी अमेरिका से लौटते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक करेंगे, जिसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी।

 बीजेपी ने 1993 के बाद सत्ता में वापसी की
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही बीजेपी ने 1993 के बाद पहली बार दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है।

सरकार गठन को लेकर अहम बैठक
पीएम मोदी की मौजूदगी में एक अहम बैठक होगी, जिसमें दिल्ली सरकार के गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में अमित शाह, जेपी नड्डा और बीजेपी के अन्य शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। बीजेपी नेतृत्व ने पहले ही दिल्ली सरकार गठन को लेकर रणनीति बना ली है। 48 में से 15 विधायकों के नामों को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें से 9 नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इनमें मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे।

दिल्ली में नहीं होगा डिप्टी सीएम
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। इसके अलावा, दिल्ली में नई सरकार में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा।फरवरी को आए दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी ने 42 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस लगातार दूसरी बार एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इसलिए नई सरकार को उससे पहले शपथ लेनी होगी।

 

Share post:

Popular

More like this
Related