India Australia Virtual Summit : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है शिखर सम्मेलन, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

India Australia Virtual Summit : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है शिखर सम्मेलन, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 21 मार्च को शिखर सम्मेलन होना है। आस्ट्रेलियाई पीएम स्काट मारिसन और पीएम मोदी दोनों ही देशों के बीच होने वाले दूसरे वर्चुअल शिखर सम्मेलन हिस्सा लेंगे। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में हम अपने व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करने और हमारे पारस्परिक आर्थिक सुधार पर चर्चा करेंगे। साथ ही बताया कि दोनों ही देश विकास का समर्थन करने के लिए नए आर्थिक अवसरों का उपयोग करने के अलावा यूक्रेन में स्थिति समेत क्षेत्री व बहुपक्षीय मुद्दों पर भी  विस्तृत रूप से बात करेंगे

वहीं, इसके पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया था कि पीएम मोदी और आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मारिसन के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन होने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ सालों में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच संबंध काफी मजबूत हुए हैं। कारोबार समेत अन्य क्षेत्रों में दोनों के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं।

स्काट मारिसन ने प्रवासी भारतीयों को दी होली की शुभकामनाएं

वहीं, दूसरी ओर पीएम स्काट मारिसन ने आस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों को होली की शुभकामनाएं दीं हैं। पीएम मारिसन ने एक बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया कई विविध धर्मों के लोगों का घर है, जो अपने विश्वासों से बहुत ताकत और विश्वास प्राप्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश पृथ्वी पर सबसे सफल बहुसांस्कृतिक और बहु-विश्वास वाला देश है।

उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भारतीय आस्ट्रेलियाई लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और जीवंत आयोजनों में से एक है। रंगों का यह प्राचीन त्योहार लोगों को एक खुशी के उत्सव के लिए इकट्ठा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related