Sidhu Moose Wala Murder: अब पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, 20 मिनट तक भटकता रहा काफिला

Sidhu Moose Wala Murder: अब पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, 20 मिनट तक भटकता रहा काफिला

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मंगलवार को राहुल गांधी मूसा पहुंचे। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला देखने को मिला है। उनका काफिला सही रूट की तलाश में करीब 20 मिनट तक भटकता रहा।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राहुल का काफिला संगरूर रोड के बजाय अर्बन एस्टेट बाईपास रूट पर चला गया था। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पटियाला पुलिस की सतर्कता से काफिले वापस सही रास्ते पर आया और फिर आगे बढ़ा। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता दिल्ली से चंडीगढ़ हवाई मार्ग से पहुंचे थे। फिर आगे का रास्ता सड़क मार्ग के जरिए हुई।

राहुल गांधी अपने नेता मूसेवाला के परिवार से मिलने के लिए पंजाब पहुंचे थे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी और पार्टी के अन्य नेताओं सहित कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ थे। जब यह हत्या हुई तब राहुल गांधी विदेश में थे और एक दिन पहले ही भारत लौटे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राहुल के दौरे से पहले मूसेवाला के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या के बाद उनके घर पर लगातार कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। पिछले शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने मूसेवाला के पिता से मुलाकात की थी। उससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले शुक्रवार को परिवार से मिलने गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related