नेशनल हेराल्ड केसः “सोनिया और राहुल गांधी को ED का नोटिस”, बोले सिंघवी- डरने वाले नहीं, करेंगे मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वायनाड से सांसद राहुल गांधी को 8 जून को पेश होने के लिए ईडी ने समन भेजा है। वहीं ईडी द्वारा समन भेजे जाने के बाद कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि हम झुकने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में पुष्टि की कि यदि आवश्यक हुआ तो सोनिया गांधी सम्बंधित तारीख पर पेश होंगी, लेकिन पार्टी जांच एजेंसी को पत्र लिखकर राहुल गांधी के लिए कुछ छूट की मांग करेगी। अभिषेक मनु संघवी ने यह भी कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग या किसी मनी एक्सचेंज का कोई सबूत नहीं है। सिंघवी ने कहा कि सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। हमें डराने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लेकिन हम न डरेंगे और न झुकेंगे।

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साल 1937 में नेशनल हेराल्ड अखबार निकाला। अंग्रेजो को इस अखबार से इतना खतरा महसूस हुआ कि उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान नेशनल हेराल्ड पर बैन लगा दिया। आज फिर आज़ादी के आंदोलन के इस आवाज को दबाने का घिनौना षड्यंत्र रचा जा रहा है जिसके मुखिया स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और उनका हथियार ED है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related