Sonia Gandhi Summoned By ED: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी कर नेशनल हेराल्ड केस में 21 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है. बता दें कि सोनिया गांधी ने पिछले दिनों स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ईडी मुख्यालय में पेश होने से छूट मांगी थी.
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. आरोप है कि सोनिया गांधी और उनके सहयोगियों ने एसोसिएट जर्नल लिमिटेड (AJL) पर कब्जा करने के लिए यंग इंडियन नाम की एक कंपनी बनाई और इस कंपनी में शैल कंपनियों के जरिए लोन लिया गया.
आरोप है कि कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का कथित लोन एसोसिएट जनरल लिमिटेड को दिया था. यह लोन कांग्रेस ने यंग इंडियन को दिया था और इसके आधार पर एसोसिएट जर्नल लिमिटेड के अधिकांश शेयर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास चले गए थे. आरोप है कि 90 करोड़ रुपये के लोन के बदले यंग इंडियन ने कांग्रेस को मात्र 50 लाख रुपये दिए थे. फिलहाल इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है.




