Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 7 जुलाई 2021

केंद्रीय मंत्रिपरिषद (Unioun Cabinet) में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया. इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank), श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar), महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी प्रमुख हैं. इसके साथ ही सदानंद गौड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया है. कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार के 11 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है इसमें संजय धोत्रे, थावरचंद गहलोत और राव साहब पाटिल भी शामिल हैं. इसके साथ ही रतन लाल कटारिया और बाबुल सुप्रियो ने भी इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही प्रताप सारंगी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने इस्तीफा दिया है. इसके साथ ही सूत्रों ने जानकारी दी कि किरण रिजिजू, मनसुख मंडाविया, हरदीप पुरी, कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर की तरक्की हो सकती है.

निशंक ने बताई इस्तीफे की वजह
एक सूत्र ने बताया कि रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है . निशंक कुछ समय पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे. ठीक होने के बाद उन्हें दोबारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मद्देनजर अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा था .

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं.

मौजूदा मंत्रिपरिषद में कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है. इस बीच, आज सुबह मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में शामिल होने वालों में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्‍चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं.