Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel

मुस्तफिजुर रहमान विवाद: बांग्लादेश बवाल से BCCI तक दबाव, KKR को खिलाड़ी हटाने के निर्देश,पूरी कहानी

मुस्तफिजुर रहमान विवाद: बांग्लादेश बवाल से BCCI तक दबाव, KKR को खिलाड़ी हटाने के निर्देश,पूरी कहानी

बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान को लेकर उठे विवाद के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया है कि वह मुस्तफिज़ुर रहमान को अपनी टीम से बाहर करे। इस फैसले की पुष्टि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने की है। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि केकेआर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति दी जाएगी।

BCCI ने क्या कहा

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बयान में कहा कि “हालिया घटनाक्रम और बने माहौल को देखते हुए बोर्ड ने केकेआर फ्रेंचाइजी को मुस्तफिज़ुर रहमान को टीम से बाहर करने के निर्देश दिए हैं। यदि फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट की मांग करती है, तो बोर्ड उसकी अनुमति देगा।” बोर्ड का मानना है कि इस फैसले से टूर्नामेंट का माहौल और निष्पक्षता बनी रहेगी।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में केकेआर द्वारा मुस्तफिज़ुर रहमान को खरीदने के बाद भारत में विरोध शुरू हो गया। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं और एक हिंदू व्यक्ति की हत्या की खबरों के बाद यह मामला और संवेदनशील बन गया। सोशल मीडिया पर केकेआर और बीसीसीआई से लगातार सवाल पूछे जाने लगे और विरोध तेज होता गया।

किसने-किसने किया विरोध

राजनीतिक स्तर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम समेत कई नेताओं ने आपत्ति जताई और मुस्तफिज़ुर को आईपीएल में खेलने देने के फैसले की आलोचना की। इसके अलावा केकेआर के मालिक शाहरुख़ ख़ान को भी सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया गया।
धार्मिक स्तर पर प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि “जिस देश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हों, वहां के खिलाड़ी को भारतीय मंच पर खेलने देना देश की भावनाओं के खिलाफ है।” उनके बयान के बाद सामाजिक संगठनों में भी नाराज़गी देखने को मिली।

BCCI को क्यों लेना पड़ा यह फैसला

बीसीसीआई के लिए यह मामला केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। बोर्ड को आशंका थी कि अगर मुस्तफिज़ुर रहमान आईपीएल में खेलते हैं, तो टूर्नामेंट के दौरान विरोध प्रदर्शन, विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। इसी कारण मौजूदा हालात में बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें आईपीएल 2026 से बाहर रखने का फैसला किया।

आगे क्या होगा

अब गेंद केकेआर के पाले में है। फ्रेंचाइजी को मुस्तफिज़ुर रहमान की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा। बीसीसीआई पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को मंजूरी दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद मुस्तफिज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।
यह मामला एक बार फिर यह बहस तेज कर रहा है कि आईपीएल जैसे बड़े खेल मंच पर अंतरराष्ट्रीय राजनीति, धार्मिक भावनाओं और सामाजिक घटनाओं का असर किस हद तक पड़ना चाहिए।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...