Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

‘1 अप्रैल से नहीं, आज से ही युवाओं के खातों में आएगा पैसा’, चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

‘1 अप्रैल से नहीं, आज से ही युवाओं के खातों में आएगा पैसा’, चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

द फ्रंट डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने आज से दो सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर दी है। दरअसल, राज्य बजट में इन योजनाओं को 1 अप्रैल से लागू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने इन्हें तय समय से पहले यानी 7 मार्च से ही लागू करने का फैसला किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बजट में दो योजनाओं की घोषणा की गई थी। पहली योजना ‘बंगालर युवा साथी’ और दूसरी ‘भूमिहीन खेत मजदूर’ के लिए है। इन योजनाओं को अप्रैल से शुरू किया जाना था, लेकिन सरकार ने इन्हें आज से ही लागू करने का निर्णय लिया है। ममता बनर्जी ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि हमारा राज्य कई सामाजिक योजनाओं को लागू करने में देश में आगे है। लेकिन केंद्र सरकार ऐसा नहीं चाहती और राज्य सरकार को परेशान करने के लिए तरह-तरह के कदम उठा रही है। यहां तक कि एजेंसियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

बजट में हुई थी योजनाओं की घोषणा

ममता बनर्जी ने बताया कि इन दोनों योजनाओं की घोषणा राज्य के बजट में की गई थी। सरकार का उद्देश्य युवाओं और भूमिहीन खेत मजदूरों को आर्थिक मदद देना है। पहले इन योजनाओं को 1 अप्रैल से लागू करने की योजना थी, लेकिन अब सरकार ने तय किया है कि लोगों को इसका लाभ तुरंत दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि युवाओं और गरीब मजदूरों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिले, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

ममता बनर्जी का लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में 6 मार्च को दोपहर 2 बजे कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया था। ममता बनर्जी रातभर धरना स्थल पर मौजूद रहीं। शनिवार को समर्थकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि SIR के जरिए वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, जो बंगाल को बांटने की साजिश है। इसी दौरान उन्होंने अपनी दो योजनाओं को तुरंत लागू करने का ऐलान किया। ममता बनर्जी ने कहा कि बजट में घोषित ‘बंगालर युवा साथी’ और ‘भूमिहीन खेत मजदूर’ योजनाएं अप्रैल से लागू होनी थीं, लेकिन अब इन्हें आज से ही शुरू किया जा रहा है।

केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

धरने के दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को काम करने से रोकने की कोशिश कर रही है। इसके लिए जांच एजेंसियों तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल सरकार जनता के लिए लगातार योजनाएं ला रही है और लोगों को उनका लाभ भी मिल रहा है। यही वजह है कि राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

LPG की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा

इस दौरान ममता बनर्जी ने LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को 21 दिन पहले गैस बुक करने के लिए कहा जा रहा है। अगर घर में अचानक LPG खत्म हो जाए, तो लोग 21 दिन तक क्या करेंगे और क्या खाएंगे? उन्होंने यह भी कहा कि केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है। हर दिन जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम लोगों पर बोझ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद कुछ लोग केंद्र सरकार से डरते हों, लेकिन बंगाल नहीं डरता। हम हर सच्चाई को सामने लाएंगे और लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Share post:

Popular

More like this
Related