मिशन 2024 पर बीजेपी का फोकसः यूपी समेत तीन सूबों के सीएम की उम्र अंडर 50, धामी सबसे युवा

नई दिल्ली, हाल ही में सपंन्न 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद 4 राज्यों में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। तमाम अटकलों के बावजूद, पार्टी ने चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दोबारा मौका दिया है। खासकर, यूपी, उत्तराखंड और गोवा में योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी और डॉ. प्रमोद सांवत के रूप में युवा मुख्यमंत्रियों को दोबारा मौका देकर भाजपा ने कई संदेश देने की कोशिश किया है।

दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ की उम्र 49 साल है। वहीं, प्रमोद सावंत की उम्र 48 साल और पुष्कर सिंह धामी की उम्र 46 साल है। इस तरह, तीनों ही नेताओं की उम्र 50 साल से कम है। इन नेताओं पर दोबारा भरोसा जताकर पार्टी भविष्य की राजनीति को लेकर संकेत देने की कोशिश कर रही है।

भाजपा युवा मुख्यमंत्रियों पर भरोसा जताकर संदेश देने की कोशिश कर रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी किसी तरह का प्रयोग नहीं करना चाहती है। साथ ही पार्टी स्थाई नेतृत्व के जरिए लोकसभा चुनाव के अपने अभियान को मजूबत करना चाहती है। इसके अलावा, पार्टी ने भविष्य और राष्ट्रीय राजनीति के लिए युवा नेतृत्व तैयार करने के संकेत दिए हैं। संगठन और सरकार दोनों ही स्तर पर युवा नेतृत्व को तरजीह दी जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट में औसत उम्र की बात करें तो मोदी कैबिनेट की औसत आयु 58 साल हो गई है, जो पहले 60 साल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related