Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 8जनवरी 2021

उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस समय परिसीमन का काम चल रहा है और कुछ दिनों में इसकी फाइनल लिस्‍ट जारी कर दी जाएगी. यही नहीं, चुनाव को लेकर न सिर्फ सत्‍तारूढ योगी सरकार (Yogi Government) पूरा दम लगा रही है बल्कि समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party), बसपा और कांग्रेस ने भी पूरी ताकत के साथ उतरने का ऐलान कर दिया है. इस बीच, उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा (Partnership Sankalp Morcha)की बैठक हुई. इस दौरान पंचायत चुनाव मिलकर लड़ने और अन्य सामाजिक व राजनीति मुद्दों पर सहमति बनी है. यही नहीं, पंचायत चुनावों को देखते हुए छोटे दलों का ये मोर्चा जमीन पर बड़े दलों का खेल बिगाड़ने की तैयारी में लग गया है.

इसके अतिरिक्त मोर्चे में शामिल सभी दल अपने-अपने संगठन को जिला, मंडल, विधानसभा सेक्टर और बूथ तक मजबूत करने का फैसला किया है. इसके साथ ही सरकार के खिलाफ चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. इस मौके पर मोर्चा के सदस्य और यूपी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने कहा कि बीते साल 22 जून से भागीदारी संकल्प मोर्चा में सम्मिलित सभी दल केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन प्रत्येक सोमवार को कर रहे हैं. उसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा. इसके अलावा सभी घटक दल धरना प्रदर्शन की फोटो सोशल मीडिया पर डालेंगे और कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे.

इसके अलावा राजभर ने कहा कि जिन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है उसमें बूथ एवं सेक्टर का संगठन तैयार करके कार्यालय में जमा करेंगे एवं सभी घटक दल अधिकतर 5 विधानसभा का संगठन जमा करेंगे. इस मौके पर भागीदारी संकल्प मोर्चा ने यह भी तय किया कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा. वहीं, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष होगा, जिसमें जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को भी ध्यान में रखा जाएगा. लोकसभा एवं विधानसभा में 52 फ़ीसदी आरक्षण आरक्षित ओबीसी को लागू किया जाए. इसके साथ ही दावा किया गया कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में शराबबंदी की जाएगी.

आपको बता दें कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा(Babu Singh Kushwaha), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, अपना दल कमरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल, जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान, भारत माता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसागर बिंद और भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम करण कश्यप ने मिलकर यह मोर्चा बनाया है. जबकि आज की बैठक में यह सभी नेता मौजूद थे.